scorecardresearch
 
Advertisement
करियर

टीचर से बैंक तक इन विभागों में निकली 14 हजार से ज्यादा भर्तियां, सैलरी भी है आकर्षक

(Photo : Pexels)
  • 1/5

सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवारों के पास ये गोल्डन चांस हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस हफ्ते देश के अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी के लिए 14 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को न केवल अच्छी सैलरी मिलेगी बल्कि अच्छे पद भी मिलेंगे. ऐसे में अगर आपको इन पदों के बारे में जानकारी नहीं है तो चलिए आपको बताते हैं कि किन क्षेत्र में जॉब निकली है और इसके लिए आपको कितनी सैलरी मिलेगी. 
 

(Photo : Pexels)
  • 2/5

गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति ने टीचर के पद पर कुल 1100 भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर आवेदन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे, जो 24  अप्रैल 2026 को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास टीईटी-पेपर-1 पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा D.EI.Ed या D.EI.Ed ईयर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं, अगर इसकी सैलरी की बात करें, तो शुरुआती 5 साल के लिए चयनित उम्मीदवारों को 26 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे और 5 साल के बाद ये 25,500 से 81, 100 रुपये प्रति माह हो सकता है. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो, मेरिट लिस्ट के बेसिस पर चयन किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा जिसके बाद से डिस्ट्रिक्ट एंड स्कूल एलोकेशन होगा.
 

(Photo : Pexels)
  • 3/5

पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के 1000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है . इन पदों पर आवेदन शुरू हो चुके हैं, जो 20 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएंगे. हालांकि, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है. इसके अलावा उनके पास 18 महीने का एक्सपीरियंस होना चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को इन पदों पर हर महीने 48,480 से 85,920 रुपये की सैलरी दी जाएगी. सिलेक्शन प्रोसेस कई चरणों में होगा. पहले ऑनलाइन एग्जाम का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू होगा जिसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा. वहीं, उम्मीदवारों को लोकल भाषा में एक्सपर्ट होना चाहिए. 
 

Advertisement
(Photo : Pexels)
  • 4/5

महाराष्ट्र TET के तहत 300 पदों पर टीचर की भर्ती की जाएगी. इन पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं, जो 16 अप्रैल को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं पास या ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही डीएड और बीएड की डिग्री होनी चाहिए. इस पद पर सिलेक्शन रिटन एग्जाम के बेसिस पर होगा. 
 

(Photo : Pexels)
  • 5/5

UPSSSC लोअर PCS एग्जाम ने असिस्टेंट मैनेजर के 2285 पदों पर आवेदन मांगे हैं.   इन पदों पर आवेदन 29 मई 2026 से शुरू होंगे, जो 18 जून 2026 को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही पीईटी 2025 प्रीलिम्स एग्जाम पास करना अनिवार्य है.  वहीं, अगर इसकी सैलरी की बात करें, तो इसमें लेवर 4 से 7 के मुताबिक दी जाएगी. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो, प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ इंटरव्यू शामिल है. 
 

Advertisement
Advertisement