scorecardresearch
 

'22 मिनट में PAK के छक्के छुड़ाए, फिर रुक गए...', ऑपरेशन सिंदूर पर आर्मी चीफ ने खोले कई राज

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में गहरा वार किया और फिर जानबूझकर रुक गया. इसे स्मार्ट पावर की नई नीति बताया. साथ ही पाकिस्तान को आतंकवाद रोकने की चेतावनी दी.

Advertisement
X
इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की नई रणनीति बताया. (File Photo: PTI)
इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की नई रणनीति बताया. (File Photo: PTI)

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर को भारत की नई रणनीतिक नीति 'स्मार्ट पावर' का उदाहरण बताया है. उन्होंने कहा कि भारत ने गहराई तक हमला किया और फिर जानबूझकर रुक गया. यह नियंत्रित संयम और रणनीतिक समझदारी का नया मॉडल है. 

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज (CLAWS) द्वारा आयोजित 'सिक्योरिटी टू प्रॉस्पेरिटी' सेमिनार को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने स्पष्ट किया कि 6 और 7 मई 2025 की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया. सिर्फ 22 मिनट के सटीक ऑपरेशनल विंडो में भारत ने सैन्य सटीकता, सूचना नियंत्रण, कूटनीतिक संदेश और आर्थिक संकल्प को एक साथ दिखाया. 

यह भी पढ़ें: गजब! PAK ने जिन दो एयरबेस पर फतह-1 मिसाइल दागने का किया दावा, वो हैं ही नहीं

जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत ने आतंकवादी ढांचे को ध्वस्त किया, पाकिस्तान की पुरानी रणनीतिक छूट को तोड़ा और फिर जानबूझकर रुक गया. ऑपरेशन शुरू होने के 88 घंटे बाद लिया गया यह फैसला जानबूझकर लिया गया. उन्होंने इसे स्मार्ट पावर बताया. इसका मतलब है - सही समय पर सही हथियार का इस्तेमाल करना और सैन्य कार्रवाई को रणनीतिक लाभ में बदलना. 

Advertisement

पाकिस्तान को सख्त चेतावनी

आर्मी चीफ ने पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी कि अगर वह आतंकवादियों को शरण देना जारी रखेगा तो उसे फैसला करना होगा कि वह इतिहास और भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या नहीं. उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है. 

यह भी पढ़ें: Exclusive: पाकिस्तान की खुली पोल, ऑपरेशन सिंदूर का सच खुद आतंकियों ने बताया, देखिए Video

ऑपरेशन सिंदूर को भारत की नई सोच का प्रतीक बताया जा रहा है. इसमें गहराई तक हमला किया गया, आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया, लेकिन अनावश्यक जंग को फैलाया नहीं. आर्मी चीफ के अनुसार, रुकना भी उतना ही महत्वपूर्ण था जितना हमला करना. यह दर्शाता है कि भारत अब सिर्फ सैन्य शक्ति नहीं, बल्कि स्मार्ट और नियंत्रित शक्ति का इस्तेमाल कर रहा है. 

Operation Sindoor Army Chief Upendra Dwivedi

वैश्विक संदर्भ में भारत की रणनीति

जनरल द्विवेदी ने विश्व की मौजूदा स्थिति का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज दुनिया में अव्यवस्था, अविश्वास और गठबंधनों में विभाजन बढ़ रहा है. 1992 में फुकुयामा ने 'एंड ऑफ हिस्ट्री' की बात की थी कि समृद्धि से शक्ति की राजनीति खत्म हो जाएगी, लेकिन उल्टा हुआ. आज शक्ति की राजनीति समृद्धि को नए सिरे से संगठित कर रही है. भारत ने इस जटिल दुनिया में 'स्मार्ट पावर' को अपना रणनीतिक टेम्प्लेट बनाया है.

Advertisement

इस नई नीति के तहत भारत अब पूर्ण युद्ध की जगह टारगेटेड, सटीक और सीमित कार्रवाई पर जोर दे रहा है. ऑपरेशन सिंदूर इसका सबसे ताजा उदाहरण है, जहां भारत ने अपनी क्षमता दिखाई और फिर रणनीतिक रूप से रुककर दुनिया को संदेश दिया. सेना प्रमुख ने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी तैयार है. इसका मतलब है कि भारत की सेनाएं पूरी सतर्कता और तैयारी के साथ खड़ी हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement