आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गुरुवार को एक हमलावर ने 52 वर्षीय लोको पायलट की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया. घटना सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है. पुलिस अभी तक हमलावर की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है.
यह भी पढ़ें: VIDEO: बारिश के बाद विजयवाड़ा में चारों ओर सैलाब, निचले इलाकों में भर गया पानी
लोहे की रॉड से किया हमला
जानकारी के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात 52 वर्षीय एबेनेजर के पास अचानक हमलावर आया और जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक उसने उनपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गए और बेहोश हो कर गिर गए. वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सुबह करीब 4 बजे हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना सुबह करीब 4 बजे हुई. घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस तुरंत जांच में जुट गई. सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति बिना शर्ट पहने घटनास्थल से भागता हुआ दिखाई दिया. हालांकि, पुलिस अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है. लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: विजयवाड़ा में थाना बना तालाब! घुटने तक भरे पानी में MLA ने लिया हालात का जायजा
विजयवाड़ा रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर एम. रवि ने कहा कि हम हमलावर को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उसने लोको पायलट को क्यों मारा, इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही लग पाएगा.