scorecardresearch
 

पैराशूट नहीं खुलने से अधिकारी की मौत

सहारनपुर जिले के सरसावा वायु सेना स्टेशन पर प्रशिक्षण के दौरान एक जवान की पैराशूट न खुलने की वजह से मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेनिंग के दौरान जवानों को विमान से पैराशूट के सहारे जमीन पर उतरना था.

Advertisement
X
जवानों को पैराशूट से जमीन पर उतरने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था
जवानों को पैराशूट से जमीन पर उतरने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था

सहारनपुर जिले के सरसावा वायु सेना स्टेशन पर प्रशिक्षण के दौरान एक अधिकारी की पैराशूट न खुलने की वजह से मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेनिंग के दौरान जवानों को विमान से पैराशूट के सहारे जमीन पर उतरना था.

सहारनपुर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) जगदीश शर्मा ने बताया कि सहारनपुर जिले के थाना सरसावा अन्तर्गत है. जहां मंगलवार की सुबह साढे 8 बजे कुछ जवान हवाई प्रशि़क्षण ले रहे थे. प्रशिक्षण के तहत जवानों को पैराशूट के साथ विमान से नीचे कूदना था.

प्रशि़क्षण के दौरान लद्दाख का 24 वर्षीय प्रशिक्षक अधिकारी कर्मा स्विंग जब पैराशूट के साथ विमान से नीचे कूदा तो उसका पैराशूट नहीं खुला. जिस कारण वह तेजी के साथ हो गई.

इस वारदात की खबर मिलते ही सरसावा एयरफोर्स के अधिकारी और अन्य जवान मौके पर पहुंच गए. फौरन मामले की जानकारी थाना सरसावा पुलिस को दी गई. पुलिस ने अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है.

इनपुट- भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement