scorecardresearch
 

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई रिटायर्ड ऑफिसर, अकाउंट से 66 लाख रुपये गायब

पीड़ित महिला अधिकारी को ऋचा नाम की आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर फ़ोन किया और इनाम के तौर पर उनके अकाउंट में 71 लाख रुपए जमा करवाने की पेशकश की.

Advertisement
X
इनाम के बहाने ठगे 66 लाख रुपये
इनाम के बहाने ठगे 66 लाख रुपये

गुजरात में साइबर अपराधियों ने ONGC की एक रिटायर्ड महिला अधिकारी को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना लिया. अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच ने रिटायर्ड ऑफिसर के बैंक अकाउंट से फर्जीवाड़ा कर 65.95 लाख रुपये निकालने के आरोप में एक महिला सहित दो ठगों को गिरफ्तार किया है.

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला द्वारा बताए गए आरोपियों के फर्जी फोन नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जानकारियों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि दोनों गिरफ्तार ठगों ने अब तक इस तरह की कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है.

पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित महिला अधिकारी को ऋचा नाम की आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर फ़ोन किया और इनाम के तौर पर उनके अकाउंट में 71 लाख रुपए जमा करवाने की पेशकश की.

Advertisement

हालांकि आरोपी ने पीड़िता के सामने यह शर्त रखी कि इस धनराशि को प्राप्त करने के लिए उन्हें अपना करवानी होगी. इसके अलावा फॉर्मल चार्जेज के तौर पर कुछ पैसे भी जमा करवाने होंगे. इस पर पीड़िता को शक हुआ.

शंका के समाधान के लिए महिला अधिकारी ने आरोपियों से आरबीआई द्वारा मान्य कोई आईडी भेजने के लिए कहा. इस पर आरोपी महिला ने आरबीआई का एक फर्जी पत्र उन्हें भेज भी दिया, जिससे महिला आसानी से उनके झांसे में आ गई.

जैसे ही पीड़िता रिटायर्ड महिला अधिकारी आरोपियों द्वारा बिछाए जाल में फंसीं, आरोपियों ने उन्हें 65.95 लाख रुपए तीन में जमा करवाने को कहा. पीडिता ने वैसा ही किया भी, लेकिन इसके बाद जब आरोपियों ने उसका फ़ोन उठाना बंद कर दिया तो उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है.

इसके बाद पीड़िता अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचीं. पीड़िता की शिकायत और मुहैया कराई गई जानकारियों के आधार पर पुलिस ने दिल्ली से दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान ऋचा भाटिया और राहुल जोशी के रूप में की है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement