पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि वे मोहम्मद एजाज की मदद करने में शामिल थे. जिसे कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए कार्य करने के आरोप में शुक्रवार को किया गया था.
इस्लामाबाद निवासी एजाज को मेरठ कैंट इलाके से तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह दिल्ली जा रहा था. कोलकाता एसटीएफ ने इससे पहले संदिग्ध और उसके भाई जफर खान को शहर से गिरफ्तार किया था.
-इनपुट IANS