scorecardresearch
 

बीवी से हुआ झगड़ा तो सास को मारी गोली, खुद भी दे दी जान

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक शख्स का बीवी के साथ झगड़ा चरम पर पहुंचा तो सास बीच बचाव में आ गई. उस शख्स ने बीवी को तो बख्श द‍िया लेक‍िन सास के सीने में गोली उतार दी और खुद को भी गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. द‍िल दहला देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है.

Advertisement
X
अस्पताल में भर्ती घायल सास.
अस्पताल में भर्ती घायल सास.

  • सॉफ्टवेयर इंजीन‍ियर को आया गुस्सा तो बीवी को छोड़ सास को मारी गोली
  • सास को गोली मारने के बाद शख्स ने खुद को भी मारी गोली, हुई मौत

लखनऊ के गोमतीनगर में पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे व्यक्ति का बीवी के साथ झगड़ा हुआ तो बीवी ने सास से शिकायत की. इस पर नाराज मृतक ने सास को गोली मार दी और खुद सुसाइड कर लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में सास को अस्पताल पहुंचाया.

जानकारी के मुताब‍िक, लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक पेशे से इंजीनियर थे जो गोमती नगर जे अलखनंदा अपार्टमेंट में रहते थे. देर रात बीवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसमें उन्होंहे रिवॉल्वर निकाल ली और लहराने लगा. उनकी बीवी भाग कर दूसरे कमरे में गई तो सास दौड़कर उनके पास पहुंची.

Advertisement

अभिषेक ने गुस्से में सास पर ही गोली चला दी तो सास वहीं गिर पड़ी. इसके बाद अभिषेक ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है मृतक शराब के नशे  में था. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घायल सास को अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भ‍िजवा द‍िया.

वहीं, पर‍िजनों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया क‍ि हम तो गोंडा से आए हैं. देर रात कुछ कहासुनी हो गई जिसके बाद सास को एकदम गोली लग गई है. पता नहीं क्या बातचीत हुई क‍ि गोली चला दी फिर अपने आप को भी गोली मार ली.

एसपी नॉर्थ सुकीर्ति माधव ने जानकारी देते हुए कहा क‍ि गोमती नगर के अलकनंदा अपार्टमेंट में अभिषेक नामक युवक शराब के नशे में था. किसी बात को लेकर अपनी बीवी से झगड़ा हुआ जिसके बाद उन्होंने गोली चला दी. उसकी सास वहीं खड़ी थी जिनको गोली लगी. उसके बाद खुद सुसाइड कर लिया. सास को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया. मृतक शराब के नशे का आदी था और स्लिप डिस्क की बीमारी से ग्रसित था, जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था.

Advertisement
Advertisement