पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके के सफेदा पार्क में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमी जोड़ी ने पार्क के अंदर जहर खा लिया, जिससे उनकी तबीयत खराब होने लगी.
पार्क के अंदर दोनों को अधमरा देख वहां टहल रहे लड़कों की नजर उन प्रेमी जोड़ी पर पड़ी तो वे लोग दोनों को ऑटो में बैठाकर पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए. जहां उन्हें भर्ती कराया गया, लेकिन आज सुबह दोनों की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें ---
इलाके के लोगों ने जब पता किया तो लड़के और लड़की की पहचान प्रियंका और निशांत के रूप में हुई. दूसरी ओर, लड़की के पिता का कहना है कि लड़की शादीशुदा है और लड़का कुंवारा है. दोनों ने आखिर जहर क्यों खाया. उन्हें भी समझ नही आ रहा है फिलहाल गाजीपुर थाना ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें ----
दूसरी ओर, निशांत के घर वाले को भी समझ नहीं आ रहा कि कि दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया. फिलहाल दोनों के शव को को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.