scorecardresearch
 

UP: बीजेपी नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अमित मिश्र की लाश उनकी कार की ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ पड़ी हुई है. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कुछ गोलियां भी बरामद की हैं.

Advertisement
X
बीजेपी नेता के भतीजे को सरेआम मारी गोली
बीजेपी नेता के भतीजे को सरेआम मारी गोली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र पूर्वांचल में शुक्रवार को एक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि कुछ बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता नरेंद्र मिश्र के भतीजे अमित मिश्र को बिल्कुल नजदीक से सिर में गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस को वारदात की जानकारी स्थानीय लोगों ने ही दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अमित मिश्र की लाश उनकी कार की ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ पड़ी हुई है. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कुछ गोलियां भी बरामद की हैं और अमित मिश्र की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

भाजपा नेता के भतीजे की हत्या की खबर फैलते ही पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया. हंगामे से बचने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस के पास पीएसी तैनात कर दी है. बता दें कि नरेंद्र मिश्र 2012 में बरहज से भाजपा के टिकट पर विधायकी का चुनाव लड़ चुके हैं.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मृतक शुक्रवार की दोपहर बैंक से पैसा निकालने की बात कह घर से निकले थे. अमित खुद अपनी कार चलाकर पकड़ी बाजार की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन भी आया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देवरिया पकड़ी मार्ग पर हरैया पुलिया के पास बाइक सवार कुछ लोग उन्हें रोककर उनसे बात करने लगे. इसी बीच उनमें से एक बदमाश ने अमित मिश्र के सिर में गोली मार दी. गोली की आवाज सुन जबतक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते, हत्यारे फरार हो चुके थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement