अगले लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सीट बंटवारे को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के इतर राज्य में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई है. दरभंगा के पास रानीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-57 के पास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और एसके कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक बड़े ठेकेदार कुसेश कुमार शाही की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. लगातार बढ़ रहे हत्या की घटनाओं पर तेजस्वी ने राज्य सरकार को निर्लज्ज करार दिया.
रानीपुर के पास बाइक सवार लोगों ने अचानक कुसेश प्रसाद शाही पर फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने दर्जनभर गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी. एसएसपी गरिमा मालिक ने की मौत की पुष्टि की है, डिप्टी एसपी के नेतृत्व में SIT टीम गठित कर दी गई है. इससे पहले हाजीपुर में अज्ञात बदमाशों ने मगध हॉस्पिटल के मालिक गोपाल खेमका के बेटे और बीजेपी नेता गुंजन खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले में उनका ड्राइवर भी घायल हो गया था. खेमका की हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री है. उनकी फैक्ट्री के बाहर ही उन पर हमला किया गया. बदमाशों ने उन्हें तीन गोली मारी जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई.
राज्य में बढ़ी पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर निराशा जताई और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की.
पटना और मुज़फ़्फ़रपुर में कारोबारियों की हत्या के बाद आज फिर दरभंगा, गया, बेगुसराय और गोपालगंज में व्यवसायियों की गोली मारकर निर्मम हत्या।
नीतीश जी, आपके पास सीट शेयरिंग के अलावा कुछ काम बचा है कि नहीं??
अब क्या कहे, किससे कहे, कैसे कहे? पूरी सरकार निर्लज्ज हो चुकी है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)
मुज़फ़्फ़रपुर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या। बिहार में गाजर-मूली की तरह लोग काटे जा रहे है। चहुँओर गोलियों की तड़तड़ाहट से आम आदमी ख़ौफ़ में है। CM ने थानों की बोली लगा दी है।जातीय आधार पर पोस्टिंग हो रही है। JDU नेताओं व पुलिसकर्मियों के लिए शराबबंदी कामधेनु गाय बन गयी है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)
बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने जताया घटना पर दुःख जताया और कहा कि बढ़ता अपराध चिंता का विषय है. सरकार और प्रशासन दोनों को देखना चाहिए.