scorecardresearch
 

दिल्ली गेट इलाके के बाल सुधार गृह से 11 अपराधी बच्चे फरार

यहां वैसे बाल अपराधियों को रखा गया है जो कई बार अपराध कर चुके थे. घायल दो सुरक्षा कर्मियों को उपचार के लिए सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
X
बाल सुधार गृह से 11 बच्चे फरार
बाल सुधार गृह से 11 बच्चे फरार

  • 11 बाल अपराधी फरार
  • सीरियल ऑफेन्डर थे सब

सेंट्रल दिल्ली में दिल्ली गेट इलाके के बाल सुधार गृह से बुधवार शाम 11 बाल अपराधी फरार हो गए हैं. ये बच्चे सीरियल ऑफेन्डर थे. बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पहले सुरक्षा गार्ड्स के साथ मारपीट की और फिर वहां से भाग गए. बाल सुधार गृह में कुल 13 बाल अपराधी थे, जिनमें से 11 भाग गए.

यहां वैसे बाल अपराधियों को रखा गया है जो कई बार अपराध कर चुके थे. घायल दो सुरक्षा कर्मियों को उपचार के लिए सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

घटना बुधवार शाम सात बजे की है. दिल्ली गेट इलाके के बाल सुधार गृह से पहले भी कई दफा बाल अपराधियों के भागने की घटना सामने आती रही है.

Advertisement

आठ साल पहले भी कुछ अपराधियों ने यहां पर सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट कर सुधार गृह में आग लगा दी थी. इतना ही नहीं बाल अपराधियों ने जुवेनाइल कोर्ट में भी आग लगा दी थी. इस घटना से काफी नुकसान हुआ था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement