scorecardresearch
 

प्रशांत मर्डर केस: पहले छत से फेंका, फिर दिया नींद की दवा का ओवरडोज... और तीसरी बार ऐसे ली पति की जान, दहला देगी करतूत

तेलंगाना के निजामाबाद में नर्स पत्नी संध्या ने प्रेमी अनिल के साथ मिलकर पति प्रशांत की हत्या की खौफनाक साजिश रची. पहले छत से धक्का दिया, फिर अस्पताल में नींद की दवा का ओवरडोज और तीसरी बार एक इंजेक्शन से मौत के घाट उतार दिया. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
X
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

तेलंगाना में एक पत्नी ने अपने पति को मारने का प्लान बनाया. लेकिन पति को मारने की पहली दो कोशिश नाकाम हो गईं. लेकिन पत्नी ने ठान रखा था कि वो अपने पति को मार कर ही दम लेगी. इसलिए अब पत्नी ने तीसरा और सटीक प्लान तैयार किया. जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था. उसने तीसरी बार ऐसी साजिश रची कि उसे कामयाबी मिल गई. उसने अपने पति को शातिराना अंदाज में मौत के घाट उतार दिया. लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया.
 
तेलंगाना का निज़ामाबाद इलाका, जहां प्रशांत की हत्या का मामला अभी तक सुर्खियों में बना हुआ है. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. पकड़े जाने के बाद कातिल बीवी संध्या ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि उसने कत्ल से पहले भी दो बार अपने पति को मारने की कोशिश की थी.

35 साल का प्रशांत गल्फ में नौकरी करता था. 27 जून को ही प्रशांत दो साल बाद तेलंगाना के निज़ामाबाद में अपने घर पहुंचा था. उधर पिछले दो सालों से जब प्रशांत विदेश में था, तब इसी बीच संध्या को अपने एक पड़ोसी अनिल से प्यार हो गया. अब जैसे ही प्रशांत घर लौटा संध्या घबरा गई. उसे लगा कि यहां रहने के दौरान प्रशांत को उसके और अनिल के रिश्ते की भनक लग जाएगी. 

लिहाज़ा, उसने अनिल के साथ मिलकर अपने पति प्रशांत को रास्ते से हटाने की एक बेहद आसान साज़िश रची. इस साजिश का ख्याल संध्या और अनिल को सिया की ताजा ताजा कहानी से आया. साजिश कुछ यूं थी कि प्रशांत को खूब शराब पिलाई जाए और फिर नशे में इसी छत से उसे नीचे धक्का देकर मार दिया जाए. इसी साजिश के तहत ठीक उसी दिन, जिस दिन प्रशांत घर लौटा था उसे मारने का प्लान बनाया गया. 

Advertisement

प्लान के तहत संध्या ने अनिल को पैसे दिए शराब खरीदने के लिए. फिर अनिल और प्रशांत जो अब तक अनिल और संध्या के रिश्ते से अनजान था, घर की छत पर बैठकर रात को शराब पीते हैं. अनिल ने अपने एक और दोस्त को भी बुला रखा था. दोनों को जब लगा कि प्रशांत अब नशे में है, तब दोनों ने मिलकर प्रशांत को छत से नीचे धक्का देने की कोशिश की. इस दौरान प्रशांत और अनिल और उसके दोस्ते के बीच हाथापाई भी हुई.

इसी बीच संध्या ऑमलेट लेकर छत पर आ चुकी थी. तब तक प्रशांत को अनिल और उसके दोस्त ने पकड़ कर नीचे फेंकने की तैयारी कर रखी थी. ये देखते ही संध्या अपने पति के करीब आती है. प्रशांत को तब अनिल और उसका दोस्त पकड़कर फेंकने के लिए उठा चुके थे. उसी वक्त प्रशांत को आखिरी धक्का खुद संध्या देती है. अनिल के जिस दोस्त ने इस क्राइम में मदद की थी, उसका नाम वेंकेट साई है. बाद में वेंकेट साई ने खुद ये पूरी कहानी पुलिस को सुनाई.

पर कहानी अभी खत्म नहीं हुई थी. अभी तो शुरु हुई थी. होता ये है कि छत से ज़मीन तक की ऊंचाई कम होने के चलते प्रशांत घायल तो हो जाता है, पर बच जाता है. प्रशांत को ज़िंदा देख पहले तो संध्या और अनिल घबरा जाते हैं, फिर उसे फौरन पास के सरकारी अस्पताल में ले जाते हैं. अस्पताल में संध्या डॉक्टरों को यही बताती है कि ज्यादा नशे की वजह से वो लड़खड़ाकर छत से नीचे गिर गया.

Advertisement

संध्या के बारे में एक बात तो बताना तो भूल ही गए. असल में संध्या पेशे से एक नर्स है और एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी करती है. अस्पताल जाने के बाद डॉक्टरों से पता चला कि प्रशांत को ज्यादा गंभीर चोटे नहीं आई हैं और वो ठीक है. ये पता चलते ही संध्या और अनिल घबरा गए. उन्हें लगा कि उनका प्लान चौपट हो गया. तब उसी वक्त उन्होंने अस्पताल के अंदर ही प्रशांत को मारने का एक दूसरा प्लान बनाया. 

इस बार संध्या ने अपने नर्स होने का फायदा उठाने का प्लान बनाया. अस्पताल में संध्या ने अपने पति प्रशांत को सबसे पहले इंजेक्शन के जरिए नींद की दवा का ओवरडोज दिया. इसके बाद जब प्रशांत गहरी नींद में चला गया तब संध्या ने फिर से इंजेक्शन उठाया. इस बार उसने इंजेक्शन में टॉयलेट क्लीनर लिक्विड डालकर वही इंजेक्शन प्रशांत को लगा दिया. इन दो चीजों के चलते 30 जून को ही अस्पताल में प्रशांत की मौत हो गई. 

शायद संध्या का ये राज कभी खुलता भी नहीं लेकिन प्रशांत की मां को कुछ शक हुआ. पहले बेटे का छत से गिरना और फिर बिना गंभीर चोट के यूं मर जाना. लिहाजा, एक जुलाई को प्रशांत की मां पुलिस के पास पहुंचती हैं और बेटे की रहस्यमयी मौत को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा देती है. प्रशांत की मां की शिकायत के बाद निज़ामाबाद रूरल इंस्पेक्टर ने फ़ौरन मामले की तफ्तीश शुरु कर दी. उन्होंने संध्या के मोबाइल और अनिल के मोबाइल की जांच की.

Advertisement

पुलिस जांच में पता चला कि जब प्रशांत को अस्पताल लाया गया था, तब गिरने की वजह से उसे मामूली चोटे आई थीं. उसमें जान जाने का खतरा नहीं था. लेकिन जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो कहानी बदल गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत को ज़हर जैसी कोई चीज दी गई थी. ज़ाहिर है वो इंजेक्शन के जरिए दिया गया लिक्विड टॉयलेट क्लीनर ही था.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा होते ही पुलिस ने संध्या, उसके प्रेमी अनिल और उसके दोस्त वेंकेट को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद तीनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. अब जो शुरु में आपसे कहा था ना कि मतलब ये हो क्या रहा है. गलत नहीं कहा था. मतलब संध्या ने पहले सिया की तरह अपने पति को छत से धक्का दिया. मगर वो बच गया. फिर इंजेक्शन से नींद की दवा का ओवरडोज दिया, वो दूसरी बार भी बच गया. 

तीसरी बार लिक्विड टॉयलेट क्लीनर इंजेक्शन में डालकर प्रशांत को लगा दिया. इस बार प्रशांत की किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया और इस तरह तीसरी बार में ही सही एक और पति अपनी पत्नी के हाथों मारा गया. लेकिन इस मामले के खुलासे ने हर किसी को हैरान परेशान कर दिया है.

Advertisement

(निज़ामाबाद से अब्दुल बशीर का इनपुट)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement