टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी समीर को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित से बातचीत कराई थी और शूटरों को आर्थिक मदद दी थी. कोटा से पकड़े गए तीन अन्य आरोपियों को मुंबई लाया जा रहा है. मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की 15 टीमें इस पूरे मामले की साजिश और नेटवर्क की जांच कर रही हैं.