scorecardresearch
 

Nashik TCS Case: कोर्ट में पेश हुई निदा खान, डिजिटल जांच में मिले 171 इस्लामिक लिंक

नासिक TCS केस में आरोपी निदा खान को फिर कोर्ट में पेश किया गया. डिजिटल फोरेंसिक जांच में खुलासा हुआ कि उसने पीड़िता को 171 इस्लामिक लिंक भेजे थे. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पढ़ें पूरा मामला.

Advertisement
X
निदा की पेशी के दौरान भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे (फोटो-ITG)
निदा की पेशी के दौरान भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे (फोटो-ITG)

महाराष्ट्र के चर्चित नासिक TCS केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. आरोपी निदा खान की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद उसे एक बार फिर नासिक रोड कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. पुलिस और अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में जांच से जुड़े कई अहम खुलासे भी किए.

जांच एजेंसियों ने कोर्ट को बताया कि डिजिटल फोरेंसिक एनालिसिस के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, निदा खान ने कथित तौर पर पीड़िता को 171 लिंक भेजे थे. इन लिंक में इस्लामिक धार्मिक आयतें और इस्लाम धर्म को अपनाने से जुड़े संदेश मौजूद थे. जांच टीम अब इन सभी डिजिटल रिकॉर्ड्स को केस का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है.

अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में दावा किया कि आरोपी द्वारा भेजे गए लिंक और मैसेज लगातार पीड़िता पर प्रभाव डालने की कोशिश का हिस्सा थे. पुलिस का कहना है कि डिजिटल डेटा की जांच साइबर और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से की गई है. इसी जांच के आधार पर कई इलेक्ट्रॉनिक सबूत जुटाए गए हैं, जिन्हें अदालत में पेश किया गया.

निदा खान को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान मामले को लेकर काफी हलचल देखने को मिली. नासिक रोड कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों और वकीलों की मौजूदगी रही. कोर्ट में पेशी के समय आरोपी को सुरक्षा घेरे में लाया गया और सुनवाई पूरी होने तक अदालत परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा.

Advertisement

सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी निदा खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अब आगे की जांच के लिए पुलिस डिजिटल सबूतों और अन्य आरोपियों के कनेक्शन की भी जांच कर रही है. यह मामला महाराष्ट्र में पहले से ही काफी चर्चा में है और अब डिजिटल फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement