scorecardresearch
 

कुलगाम में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड और पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस ने आदिल हुसैन लोन नाम के आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और आतंकी पोस्टर बरामद हुए हैं. पुलिस ने UAPA और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
X
पकड़े गए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है (फोटो-ITG)
पकड़े गए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है (फोटो-ITG)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. कुलगाम पुलिस ने एक आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से हथियार और आतंकी प्रचार सामग्री बरामद की गई है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है.

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आदिल हुसैन लोन के रूप में हुई है. वह कुलगाम के मोहम्मदपोरा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा था. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से कुछ आतंकी पोस्टर भी मिले हैं. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इन पोस्टरों का इस्तेमाल युवाओं को भड़काने और आतंकी गतिविधियों के प्रचार के लिए किया जा सकता था. बरामद सामग्री को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किन संगठनों से जुड़ा हुआ था.

इस मामले में कुलगाम पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 88/2026 दर्ज की गई है. आरोपी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी UAPA की धारा 13, 16 और 18-B के साथ एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement