scorecardresearch
 
Advertisement
क्राइम न्यूज़

CCTV: नशे में धुत पड़ा था शख्स, ट्रक ड्राइवर कुचलते हुए न‍िकला

Death in Accident caught in CCTV Seoni
  • 1/8

नशे में धुत एक शख़्स रोड के किनारे खड़े ट्रक के सामने गिरा. उसे अपना ब‍िल्कुल होश नहीं था. थोड़ी देर बाद ट्रक ड्राइवर आता है और गाड़ी स्टार्ट कर शख्स को कुचलते हुए न‍िकल जाता है. यह दर्दनाक वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया था.

Death in Accident caught in CCTV Seoni
  • 2/8

मध्य प्रदेश के सिवनी में एक दर्दनाक हादसे में एक शख़्स की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई.

Death in Accident caught in CCTV Seoni
  • 3/8

सीसीटीवी में द‍िखाई दे रहा है क‍ि शराब के नशे में धुत होकर मृतक रोड के किनारे खड़े एक ट्रक के सामने गिरता है.

Advertisement
Death in Accident caught in CCTV Seoni
  • 4/8

शख्स को इतना भी होश नहीं था क‍ि वह सड़क पर कहां ग‍िरा पड़ा है. थोड़ी देर बाद इस बात से अनजान ट्रक का ड्राइवर गाड़ी स्टार्ट करता है और आगे बढ़ता है.

Death in Accident caught in CCTV Seoni
  • 5/8

ट्रक से कुचलकर उस शख़्स की मौक़े पर ही मौत हो गई. ट्रक ड्राइवर को पता ही नहीं चला क‍ि उसके ट्रक के नीचे एक शख्स कुचल रहा है. 

Death in Accident caught in CCTV Seoni
  • 6/8

ये घटना 26 जुलाई की रात घनसौर थाना क्षेत्र के मंडला तिराहे की है.

Death in Accident caught in CCTV Seoni
  • 7/8

पुलिस ने CCTV वीडियो की मदद से आरोपी ट्रक चालक को गिरफ़्तार करके ट्रक को ज़ब्त कर लिया है.

Death in Accident caught in CCTV Seoni
  • 8/8

मृतक बस में परिचालक का काम करने वाला 46 वर्षीय संजय शिवहरे है. वो रोड के किनारे गिरा. पास में ही चावल से भरा ट्रक खड़ा था. ट्रक घंसौर से चावल लेकर लखनादौन जा रहा था.

Advertisement
Advertisement