देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, तो इसी के साथ ही अब देश में कोरोना के टेस्टिंग की रफ्तार भी बढ़ रही है. मंगलवार को देश में एक लाख 16 हजार से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए, जो अबतक का सबसे अधिक आंकड़ा है.
ICMR द्वारा बुधवार को डाटा जारी किया गया, उसके मुताबिक अबतक देश में 32 लाख 42 हजार से अधिक कोरोना वायरस के टेस्ट हो चुके हैं. जबकि पिछले 24 घंटे में देश में 1,16,041 टेस्ट हुए हैं.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...
सरकार की ओर से देश में 31 मई से पहले तक रोजाना एक लाख टेस्ट का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पार किया जा चुका है. पिछले दस दिनों से देश में लगभग हर रोज एक लाख से अधिक टेस्ट ही हो रहे हैं. बस बीच में शनिवार-रविवार को कुछ गिरावट देखी गई थी.
Testing (Molecular based) Update as on 27/05/2020 at 9:00 AM IST. For more details visit: https://t.co/dI1pqwfbRz #ICMRFIGHTSCOVID19 pic.twitter.com/bZlYbLt5fx
— ICMR (@ICMRDELHI) May 27, 2020
देश में अचानक आई कोरोना वायरस के मामलों में रफ्तार के लिए अधिक टेस्टिंग को भी एक वजह माना जा रहा है. क्योंकि जबतक कम टेस्ट हो रहे थे, तो केस की संख्या कम थी. अब जब रोज एक लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं, तो 6 हजार केस सामने आ रहे हैं. देश में कुल टेस्ट के करीब पांच फीसदी मामले ही पॉजिटिव आ रहे हैं.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि मौजूदा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल मामले एक लाख 51 हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं. जबकि देश में कुल मौतों की संख्या चार हजार से अधिक है.
कोरोना वायरस पर WHO की इस चेतावनी से दुनिया भर में और बढ़ी चिंता
पिछले दो हफ्तों में मरीजों का आंकड़ा दोगुने से अधिक हो गया है. 13 मई 2020 को देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 74 हजार 281 थी, जो अब बढ़कर डेढ़ लाख से अधिक हो गई है. वहीं, 13 मई तक 2415 लोगों की मौत हुई थी, जो अब 4337 हो गई है.