scorecardresearch
 

कोरोना: अमेरिका में मौत का आंकड़ा 70 हजार के पार, 24 घंटे में 2333 ने गंवाई जान

अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा 70 हजार को पार कर गया है. पिछले चौबीस घंटे में यहां 23 सौ से अधिक लोग कोरोना वायरस का शिकार हुए हैं.

Advertisement
X
अमेरिका में जारी है कोरोना वायरस का कहर (फोटो: AFP)
अमेरिका में जारी है कोरोना वायरस का कहर (फोटो: AFP)

  • अमेरिका में फिर बढ़े कोरोना से मौत के नंबर
  • 24 घंटे में 2000 से अधिक ने गंवाई जान
कोरोना वायरस का कहर दुनिया में हर रोज खतरनाक होता जा रहा है. एक तरफ यूरोप के देशों में पिछले कुछ दिनों में मामलों में हल्की सी गिरावट देखने को मिली है, तो वहीं अमेरिका में इस वायरस ने रफ्तार पकड़ी है. पिछले चौबीस घंटे में एक बार फिर अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा है, मंगलवार को 2333 लोगों ने इस महामारी की वजह से जान गंवाई.

पिछले कुछ दिनों में अमेरिका में मौत के आंकड़ों में कुछ कमी आई थी और रोज़ाना होने वाली मौत की संख्या 2000 से कम हो गई थी. लेकिन अब एक बार फिर इन आंकड़ों में उछाल देखा गया है.

इसी के साथ अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 70 हजार के पार चला गया है. जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में अबतक कोरोना वायरस की वजह से 71 हजार 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जो किसी भी देश में सबसे अधिक है.

Advertisement

आपको बता दें कि अमेरिका में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका मुश्किल समय को पार कर चुका है और अब हमारी लड़ाई अगली स्टेज में पहुंच गई है.

अगर कुल आंकड़ों की बात करें तो अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से 12 लाख से अधिक लोग बीमार पड़ चुके हैं, 71 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है. जबकि एक लाख नब्बे हजार लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है. अमेरिका में अबतक 75 लाख से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है.

गौरतलब है कि मंगलवार को ही अमेरिका की एक एजेंसी ने इस बात का दावा किया था कि जून में अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ेगा. और यहां रोजाना करीब 2 लाख कोरोना वायरस के केस और 3 हजार से अधिक मौतें देखनी पड़ सकती है. इसके अलावा अमेरिकी सरकार ने भी अपने अनुमान में बदलाव किया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement