scorecardresearch
 
Advertisement
कोरोना

मलेशिया की एक मस्जिद से कई देशों में फैल गया कोरोना वायरस!

मलेशिया की एक मस्जिद से कई देशों में फैल गया कोरोना वायरस!
  • 1/10
मलेशिया की एक मस्जिद कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण चर्चा में है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार मलेशिया के कुआलालंपुर में स्थित इस मस्जिद में आए लोगों से दक्षिण-पूर्वी एशिया में कोरोना वायरस का संक्रमण व्यापक पैमाने पर फैला है.
मलेशिया की एक मस्जिद से कई देशों में फैल गया कोरोना वायरस!
  • 2/10
यह मस्जिद कुआलालंपुर के सिरी पेतालिंग इलाके में है और यहां कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे खतरनाक स्तर पर फैला है. 27 फरवरी से एक मार्च तक इस मस्जिद में एक आयोजन हुआ था. इसमें कुल 16 हजार लोग शामिल हुए थे, जिसमें 1,500 लोग विदेशी थे. मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री अधम बाबा का कहना है कि इस मस्जिद के आयोजन से फैले संक्रमण की चपेट में आकर मंगलवार को 34 साल के एक मलेशियाई नागरिक की मौत हो गई. 
मलेशिया की एक मस्जिद से कई देशों में फैल गया कोरोना वायरस!
  • 3/10
मलेशिया में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 673 मामले सामने आ चुके हैं और इनमें से दो तिहाई संक्रमण का संबंध इस मस्जिद से है. मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मस्जिद में चार दिन तक एक इवेंट हुआ था और इसी इवेंट से पूरे शहर में संक्रमण फैला है. अभी तक साफ नहीं है कि यहां कोरोना वायरस कौन लाया.
Advertisement
मलेशिया की एक मस्जिद से कई देशों में फैल गया कोरोना वायरस!
  • 4/10
रॉयटर्स ने मस्जिद के इस आयोजन में शामिल छह लोगों से बात की है. इनकी बातों और कुछ तथ्यों से पता चलता है कि कैसे यह संक्रमण फैला. मस्जिद में यह इवेंट इस्लामिक मूवमेंट तबलीगी जमात ने कराया था, जिसकी जड़ें सदियों पहले भारत से जुड़ी थीं. सोमवार को इस मिशनरी के सारे इवेंट रद्द कर दिए गए लेकिन इस संस्थान ने कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है.
मलेशिया की एक मस्जिद से कई देशों में फैल गया कोरोना वायरस!
  • 5/10
इस मस्जिद को अब बंद कर दिया गया है. इस आयोजन में शामिल होने आए एक व्यक्ति ने कहा कि वो उन दर्जनों लोगों में से है जिन्हें अलग जगह पर निगरानी में रखा गया है. इस आयोजन के लिए दुनिया भर के दर्जनों देशों से लोग यहां आए थे और शहर के अलग-अलग इलाकों में रुके थे. कनाडा, नाइजीरिया, भारत और ऑस्ट्रेलिया के नागरिक भी इस आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे.
मलेशिया की एक मस्जिद से कई देशों में फैल गया कोरोना वायरस!
  • 6/10
मस्जिद के इस आयोजन में चीन और दक्षिण कोरिया के भी नागरिक आए थे, जहां कोरोना वायरस का संक्रमण इस इलाके में सबसे ज्यादा हैं. सोशल मीडिया की पोस्ट से पता चलता है कि नमाज के वक्त ये कैसे कंधे से कंधे सटाकर बैठे थे. कुछ पोस्ट से ये भी पता चलता है कि लोग आपस में खाना बांटकर खा रहे थे. मलेशिया ने अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है. देश के भीतर भी कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं. स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद कर दिए गए हैं. दो हफ्तों के लिए सारी मस्जिदें बंद कर दी गई हैं.
मलेशिया की एक मस्जिद से कई देशों में फैल गया कोरोना वायरस!
  • 7/10
मस्जिद के इस आयोजन में शामिल हुए कंबोडिया के 30 साल के एक युवक ने रॉयटर्स से कहा कि सारे लोग एक दूसरे से सटकर बैठे थे. कंबोडिया के बात्तमबांग प्रांत में इस व्यक्ति का इलाज चल रहा है. सोमवार को जांच के पता चला था कि वो कोरोना वायरस से पीड़ित है. अछूत मान लिए जाने के डर से उस व्यक्ति ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘’धार्मिक आयोजनों में एक दूसरे का हाथ पकड़ना आम बात है. ऐसा दूसरे देशों में भी होता है. हम किसी से मिलते हैं तब भी हाथ मिलाते हैं. मुझे नहीं पता है कि यहां कौन कोरोना वायरस से पीड़ित था.’’ इस आयोजन में शामिल हुए दो और लोगों ने कहा कि इवेंट के आयोजकों ने अलग से हाथ धोने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया था. हालांकि इन्होंने ये भी बताया किया लोग नियमित तौर पर हाथ धोते थे. इन्होंने कहा कि इस्लामिक धार्मिक आयोजनों में हाथ धोना आम बात है.
मलेशिया की एक मस्जिद से कई देशों में फैल गया कोरोना वायरस!
  • 8/10
कंबोडिया से इस आयोजन में शामिल होने आए अन्य लोगों ने बताया कि खाते वक्‍त लोगों ने एक दूसरे से खाना बांटकर और साथ में खाया था. ब्रूनेई ने कहा है कि उसके यहां कोरोना वायरस के कुल 56 मामले सामने आए हैं जिनमें से 50 मामलों का संबंध इस मस्जिद के आयोजन से है.
मलेशिया की एक मस्जिद से कई देशों में फैल गया कोरोना वायरस!
  • 9/10
सिंगापुर में इस मस्जिद से जुड़े पांच मामले हैं, कंबोडिया में 13 और थाईलैंड में दो. वियतनाम, फिलीपींस और इंडोनेशिया के 700 लोग इस इवेंट में शामिल हुए थे और इन सबकी जांच की जा रही है. कोरोना वायरस के संक्रमण के दुनिया भर में करीब दो लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है और आठ हजार के करीब मौतें हो चुकी हैं.
Advertisement
मलेशिया की एक मस्जिद से कई देशों में फैल गया कोरोना वायरस!
  • 10/10
सिंगापुर के एक राजनयिक ने फेसबुक पर लिखा है कि कुआलालंपुर में यह आयोजन इस इलाके में कोरोना के संक्रमण बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस तरह के आयोजन की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी.
Advertisement
Advertisement