scorecardresearch
 
Advertisement
कोरोना

'फर्जी आरोग्य सेतु' से साजिश में जुटा PAK, सेना को किया गया अलर्ट

'फर्जी आरोग्य सेतु' से साजिश में जुटा PAK, सेना को किया गया अलर्ट
  • 1/6
भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस की ट्रैकिंग के लिए बनाए गए ऐप आरोग्य सेतु (Aarogya Setu App) से मिलते-जुलते फर्जी आरोग्य सेतु ऐप से पाकिस्तान परस्त खुफिया एजेंसियां भारतीय जवानों के फोन हैक करने की साजिश कर रही हैं. इसके बारे में भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने गाइडलाइन जारी की है.
'फर्जी आरोग्य सेतु' से साजिश में जुटा PAK, सेना को किया गया अलर्ट
  • 2/6
दरअसल, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने एक फर्जी पाकिस्तानी मोबाइल ऐप के बारे में सेना के सैनिकों और अर्धसैनिक बलों को चेतावनी दी है कि यह ऐप संवेदनशील डेटा चुरा सकता है.
'फर्जी आरोग्य सेतु' से साजिश में जुटा PAK, सेना को किया गया अलर्ट
  • 3/6
जारी की गई एक सलाह में कहा गया है कि यह नकली ऐप यूजर्स को वॉट्सऐप, एसएमएस, ई-मेल या इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया के किसी लिंक के जरिए मिल सकता है. ऐसे में जवानों को यह सुझाव दिया गया है कि उन्हें अधिकृत वेबसाइट mygov.in से ही आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना चाहिए.
Advertisement
'फर्जी आरोग्य सेतु' से साजिश में जुटा PAK, सेना को किया गया अलर्ट
  • 4/6
फर्जी आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किए जाने के दौरान यह अतिरिक्त ऐप्लीकेशन पैकेज इंस्टॉल करने की इजाजत देने को कहता है. एजेंसियों द्वारा बताया गया है कि इसके बाद सर्वर के द्वारा फोन में फेस डॉट एपीके, आईएमओ डॉट एपीके, नॉर्मल डॉट एपीके, ट्रूसी डॉट एपीके, स्नैप डॉट एपीके और वाइबर डॉट एपीके डाल दिया जाता है.
'फर्जी आरोग्य सेतु' से साजिश में जुटा PAK, सेना को किया गया अलर्ट
  • 5/6
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद ये सारे वायरस हैकर को यूजर्स के स्मार्टफोन में मौजूद जानकारियों और फोन की गतिविधियों को जानने में सक्षम कर देते हैं. उन्होंने कहा कि सैनिकों को अपने मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया और ईमेल पर संदिग्ध लिंक खोलते समय सावधान रहने को कहा गया है. साथ ही उनसे ऐंटी वायरस इंस्टॉल करने की भी सलाह दी गई है.
'फर्जी आरोग्य सेतु' से साजिश में जुटा PAK, सेना को किया गया अलर्ट
  • 6/6
बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जोखिम का आकलन करने में मदद करने के लिए शुरू किया है. केंद्र सरकार ने बुधवार को सरकारी अधिकारियों के लिये इसे डाउनलोड करना और अपने फोन में इस ऐप का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया है.
Advertisement
Advertisement