scorecardresearch
 

Gold-Silver Crash From High: चांदी हाई से ₹2.11 लाख सस्ती, जानिए 20, 22, 24 कैरेट सोने का रेट

Gold-Silver Rate Weekly Update: बीते सप्ताह सोना-चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन इसके बाद भी चांदी अपने हाई से 2.11 लाख रुपये प्रति किलो, जबकि सोना हाई से 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रहा है.

Advertisement
X
अभी भी अपने हाई से काफी सस्ता है सोना-चांदी का भाव. (File Photo: ITG)
अभी भी अपने हाई से काफी सस्ता है सोना-चांदी का भाव. (File Photo: ITG)

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में उतार-चढ़ाव जारी है. बीते सप्ताह की बात करें, तो रामनवमी की छुट्टी के बाद चार कारोबारी दिनों में जहां सोना अंतिम दिन तेजी के साथ बंद हुआ, वहीं चांदी शुरुआती दिनों की तेजी के बाद आखिरी कारोबारी दिन टूटकर क्लोज हुई. हालांकि, दोनों कीमती धातुओं का भाव अपने हाई से काफी सस्ता बना हुआ है. जहां 1 Kg Silver Price 2.11 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती है, तो वहीं सोना लाइफ टाइम हाई से अभी भी 55,000 रुपये से ज्यादा सस्ता है. आइए जानते हैं घरेलू मार्केट में अब क्या है 20, 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट?

संभल नहीं पा रही चांदी 
सबसे पहले बात करते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी की वायदा कीमत के बारे में, तो बीते सप्ताह के चार कारोबारी दिनों में कुछ दिन Silver Price चढ़ा, तो कुछ दिन टूटा है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी मामूली रूप से टूटकर 2,27,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी. हालांकि, हफ्तेभर में इसकी कीमत में उछाल दर्ज किया गया. 20 मार्च को इसका भाव 2,26,772 रुपये था यानी ये 978 रुपये महंगी हुई. 

अगर हाई लेवल से तुलना करें, तो चांदी अभी भी इससे काफी सस्ती मिल रही है. दरअसल, एमसीएक्स पर सिल्वर का लाइफ टाइम हाई 4,39,337 रुपये प्रति किलो है और कैलकुलेशन करें, तो वर्तमान में ये कीमती धातु 2,11,587 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है. 

Advertisement

सोना भी हाई से काफी सस्ता   
अगर सोने के भाव में बीते सप्ताह के उतार चढ़ाव को देखें, तो 20 मार्च को 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले Gold की कीमत 1,47,987 रुपये थी, लेकिन हफ्तेभर बाद बीते शुक्रवार को ये मामूली तेजी लेकर 1,47,270  रुपये पर क्लोज हुआ. ऐसे में हफ्ते के चार कारोबारी दिनों में 10 Gram 24 Karat Gold Rate 717 रुपये कम हुआ. 

अगर सोने का हाई देखें, तो ये 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम है और इस लेवल से अभी भी सोना 55,714 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बना हुआ है. 

घरेलू मार्केट में सोना-चांदी 
बात घरेलू मार्केट में Gold-Silver Rates की करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, बीते हफ्ते के चार कारोबारी दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,47,218 रुपये की तुलना में गिरावट के साथ 1,42,942 रुपये पर आ गया. यानी चार दिन में सोना 4276 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता (Gold Cheaper Last Week) हो गया. वहीं चांदी की कीमत देखें, तो ये इस दौरान 2,32,364 रुपये प्रति किलो से गिरकर बीते शुक्रवार को 2,21,647 रुपये पर बंद हुई यानी चांदी 10,717 रुपये सस्ती हो गई. अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड रेट पर नजर डालें, तो 

क्वालिटी  गोल्ड रेट
24 Karat Gold 1,42,942 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold 1,39,510 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold 1,27,220 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold 1,15,780 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold 92,220 रुपये/10 ग्राम

गौरतलब है कि आईबीजेए पर अपडेट होने वाले गोल्ड-सिल्वर रेट देशभर में समान होते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीदने पर ग्राहक को 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो विभिन्न राज्यों औ शहरों में अलग-अलग हो सकता है. इनके जुड़ने के बाद कीमत में इजाफा देखने को मिलता है. 

Advertisement

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement