scorecardresearch
 

EPFO Rule Change: 7500 रुपये पेंशन... बंद पड़े PF खाते होंगे एक्टिव, जानें EPFO क्या-क्या बदलने वाला है?

EPFO Rule Change Update: ईपीएफओ अपने मेंबर्स के लिए कई बड़े बदलाव करने वाला है. इसमें ATM-UPI के जरिए पीएफ खाते में जमा रकम की निकासी से लेकर निष्क्रिय खातों को फिर से एक्टिव करना शामिल है. वहीं EPS-95 के तहत पेंशन राशि भी बढ़ सकती है.

Advertisement
X
ईपीएफओ जल्द कर सकता है बड़े बदलाव! (Photo: Representative/ITG)
ईपीएफओ जल्द कर सकता है बड़े बदलाव! (Photo: Representative/ITG)

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) अपने मेंबर्स के लिए कई बड़े बदलाव करने वाला है. इसे लेकर बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं. इनमें पेंशन की रकम को बढ़ाने पर चर्चा की जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार पेंशन में कंट्रीब्यूशन देने वाले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है.

रिपोर्ट्स की मानें, तो EPS-95 पेंशन को बढ़ाकर 7500 रुपये किए जाने की मांग है और सरकार इसपर गंभीरता से विचार कर रही है.इसके अलावा बंद पड़े पीएफ खातों (PF Account) को फिर से एक्टिव करने का प्रोसेस भी शुरू किया जाने वाला है. 

पहला: अब 7500 रुपये पेंशन!
EPFO लंबे समय से श्रमिक संगठनों द्वारा की जा रही पेंशन बढ़ाने की मांग पर गंभीरता से विचार कर रही है. उनकी डिमांड है कि EPS-95 के तहत पेंशन राशि महंगाई के मद्देनजर वर्तमान के 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये किया जाए. यानी सीधे 7.5 गुना की बढ़ोतरी. इसे लेकर संसदीय समिति ने भी सिफारिश की है. इस मांग को लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं और अनुमान जताया जा रहा है कि जल्द इसपर फैसला लिया जा सकता है. 

Advertisement

EPFO Pension Hike

दूसरा: बंद PF खाते होंगे एक्टिव
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एक और बदलाव की ओर कदम आगे बढ़ा रहा है. ये चेंज है बंद पड़े पीएफ खातों (PF Accounts) को फिर से एक्टिव करने का. दरअसल, एक नई पहल के तहत इस तरह के निष्क्रिय PF खातों को सक्रिय करने की तैयारी की गई है. नया प्लेटफॉर्म आधार कार्ड (Aadhaar Card) बेस्ड एक्सेस से पुराने खाते जोड़ना आसान बनाएगा. इससे होने वाले फायदे की बात करें, तो इससे बंद पड़े ईपीएफ खातों का पता लगाकर उन्हें यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN से जोड़ने और चालू करने में मदद मिलेगी. जिससे मेंबर्स को इन खातों में मौजूद रकम वापस पाने में भी आसानी होगी. 

इस बदलाव के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने EPFO E-PRAAPTI पोर्टल लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है. इसके प्रोसेस की बात करें, तो बंद पड़े खातों को EPFO  मेंबर आसानी से एक्सेस कर पाएंगे. जिन खातों का UAN नंबर नहीं है और बंद पड़े हैं, उन्हें एक्टिव किया जा सकेगा. इसके बाद प्रोफाइल अपडेट करते हुए इन्हें आसान स्टेप्स के जरिए यूएएन से जोड़कर फिर से चालू किया जा सकेगा. इससे सबसे बड़ा फायदा अपनी ईपीएफ मेंबर आईडी भूल गए सदस्यों को होगा. 

Advertisement

तीसरा: UPI-ATM से निकलेगा PF का पैसा 
ईपीएफओ में होने वाले अन्य बड़े बदलावों में एक अहम चेंज (EPFO Rule Change) ये है कि जल्द पीएफ का पैसा ATM के जरिए निकाला जा सकेगा. EPFO 3.0 रोलआउट की तैयारी लगभग पूरी होने वाली है और इसका संकेत लगातार आ रहे अपडेट दे रहे हैं. 
 
ईपीएफओ पोर्टल के तहत होने वाले टेक्निकल बदलाव जल्द लागू किए जा सकते हैं. मेंबर अपने सेविंग अकाउंट की तरह पीएफ खाते का इस्तेमाल कर सकेंगे और एटीएम मशीन के जरिए इसमें जमा रकम को निकाल सकेंगे. तमाम रिपोर्ट्स में ये अनुमान जाहिर किया गया है कि मई के अंत तक PF को ATM से निकालने की सुविधा मिल सकती है. 

EPF ATM-UPI Withdrawal Ruel

पीएफ निकासी का प्रोसेस आसान बनाने के लिए EPFO यूपीआई के जरिए पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा भी दे सकता है. मेंबर UAN से लॉगिन करके, OTP वेरिफिकेशन को पूरा करेंगे और पीएफ अकाउंट में जमा पैसे को सीधे UPI के जरिए पैसा अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे. इसके बाद इसे एटीएम के जरिए आसानी से निकाला जा सकेगा. इसके लिए हालांकि, लिमिट तय होगी, यानी कर्मचारी अपना पूरा पीएफ अमाउंट एक साथ नहीं निकाल पाएंगे, बल्कि कुल बैलेंस का 75 फीसदी ही निकाला जा सकेगा और 25 फीसदी पैसा खाते में बनाए रखना होगा. 

Advertisement

ये होगा UPI विद्ड्रॉल का तरीका

  • मेंबर EPFO पोर्टल या ऐप पर लॉगिन करेंगे. 
  • लॉगिन करने पर कुल बैलेंस और निकासी की लिमिट दिखेगी. 
  • जितना अमाउंट निकालना चाहते हैं, उसे एंटर करेंगे.
  • इसके बाद अपनी UPI ID को एंटर करना होगा.
  • वेरिफिकेशन के बाद पैसा सीधे अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा.

PF क्लेम सेटलमेंट में लगातार तेजी
ईपीएफओ के क्लेम सेटलमेंट में लगातार तेजी आ रही है. वित्त वर्ष 2025-26 में 8.31 करोड़ क्लेम सेटलमेंट किए गए, जो बीते फाइनेंशियल ईयर के 6.01 करोड़ के आंकड़े के कहीं ज्यादा हैं. खास बात ये है कि ईपीएफओ ने 71.11% एडवांस क्लेम महज 3 दिन में सेटल किए. इस महीने यानी अप्रैल 2026 के दौरान 61.03 लाख क्लेम सेटलमेंट किया गया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement