क्या आपने अपना सैलरी बैंक अकाउंट बदला है? अगर हां, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, Salary Account में बदलाव करना अक्सर एक छोटा सा ऑफिशियल काम जरूर लगता है. सिर्फ एक क्लिक, एक नया डेबिट कार्ड और आप आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन ये इतनी छोटी सी बात नहीं है, बल्कि इससे होने वाली परेशानी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. खासतौर पर आपके PF Account से जुड़ी ऐसी समस्या खड़ी हो सकती है, जिसकी उम्मीद आपने नहीं की होगी. आइए समझते हैं इससे पेश आने वाली परेशानी और उसके समाधान के बारे में...
EPFO के साथ नया खाता अपडेट
जब आप नौकरी या फिर बैंक बदलते हैं और अगर आपका नया बैंक अकाउंट कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में अपडेट नहीं है, तो फिर ऐसी स्थिति में आपके पीएफ निकासी (PF Withdrawl) में रुकावट आ सकती है. इस चीज का ज्यादातर लोगों को एहसास तभी होता है, जब उन्हें पीएफ खाते में जमा पैसे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और उसे निकालने के लिए वे परेशान होते रहते हैं.
ऑटोमैटिक नहीं बदलती अकाउंट डिटेल
बता दें कि आपके पीएफ खाते में बैंक डिटेल अपने आप यानी ऑटोमेटिकली चेंज नहीं होती है. इसे साफ शब्दों में समझें, तो जब आप नौकरी या बैंक बदलते हैं, तो आपका एम्प्लॉयर सैलरी रिकॉर्ड अपडेट कर सकता है, लेकिन आपका ईपीएफ खाता अलग से काम करता है. आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN से जुड़ी बैंक डिटेल तब तक नहीं बदलती है, जब तक कि आप खुद से उसे PF Account में अपडेट नहीं करते हैं.

तो क्लेम हो सकता है कैंसिल
ऐसे में सैलरी अकाउंट चेंज करते समय इस बात को गांठ बांध लेना जरूरी है कि अगर पीएफ खाते के साथ लिंक किया हुआ खाता बंद या फिर निष्क्रिय है, तो पीएफ विद्ड्रॉल का कोई भी दावा विफल हो सकता है. ऐसा होने पर भुगतान वापस आ सकता है, जिससे आपको पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ सकती है. ये निराश करने वाला परेशानी भरा हो सकता है, खासकर तब जब आप नौकरी छोड़ने के बाद या किसी आपात स्थिति के दौरान पैसे निकालने की कोशिश कर रहे हों.
इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी
EPFO में अपना बैंक खाता कैसे बदलें?
ये प्रोसेस करने के बाद आपके द्वारा किया गया अनुरोध, सीधे आपके नियोक्ता के पास पहुंचता है.अगर वहां से अप्रूवल में टाइम लगता है, तो फिर इंतजार करने के बजाय अपने HR या Salary डिपार्टमेंट से संपर्क कर सकते हैं. क्योंकि नियोक्ता के सत्यापन के बिना आमतौर पर बैंक अपडेट पूरा नहीं हो सकता. यानी जब तक एचआर इसे अनुमोदित नहीं करता, तब तक चेंज अधूरा रहता है.
क्यों ऐसा करना जरूरी है?
गलत बैंक डिटेल के चलते PF Withdrawl का आपका क्लेम खारिज हो सकता है. ऐसा होने पर आपको जानकारी सही करके दोबारा आवेदन करना होगा और इससे निकासी में देरी के साथ ही आपका तनाव भी बढ़ जाएगा. इसलिए जरूरी है, ये अपडेट का ये काम ऐसे समय में करें, तो कोई बहुत ज्यादा आवश्यकता न हो, अचानक पैसों की जरूरत पर उसे ठीक करने की भागमभाग से बचने के लिए ये जरूरी है.

जब भी आपके वेतन खाते में कोई बदलाव हो, EPFO को अपडेट करना आपकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए. PF खाते से जुड़े इस जरूरी काम को करने में कुछ मिनट ही लगते हैं, लेकिन इससे आप पीएफ के पैसों की जरूरत पड़ने पर हफ्तों की असुविधा से बच सकते हैं.
क्या जोड़ सकते हैं कई खाते?
अब इस प्रक्रिया से जुड़ा एक और सवाल, जो अक्सर पूछा जाता है. वो ये है कि क्या एक से अधिक बैंक खाते इससे लिंक किए जा सकते हैं? बता दें कि EPFO एक समय में एक ही UAN के तहत सिर्फ एक एक्टिव बैंक अकाउंट रखने की अनुमति देता है. आपका UAN आपके पूरे करियर में एक ही रहता है, इसलिए अगर आपका सैलरी अकाउंट किसी नए नियोक्ता के साथ बदलता है, तो देरी से बचने के लिए आपको मौजूदा UAN के तहत विवरण अपडेट करना ही चाहिए.