scorecardresearch
 

EPFO का ऐलान... आ रही नई स्‍कीम, बिना UAN नंबर फटाफट होंगे ये काम

ईपीएफओ ने नई स्‍कीम का ऐलान किया है, जिसे जल्‍द ही लॉन्‍च कर दिया जाएगा. यह स्‍कीम बिना यूएएन नंबर वाले अकाउंट को अक्‍सेस करने में मदद करेगी.

Advertisement
X
ईपीएफओ की नई योजना. (Photo: File/ITG)
ईपीएफओ की नई योजना. (Photo: File/ITG)

अगर आपके पास 2014 से पहले का PF अकाउंट है, जिसमें यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) नहीं है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ऐसे लोगों की समस्‍याओं को दूर करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत करने जा रहा है, जिसके तहत पुराने EPF अकाउंट्स की पहचान और उन्‍हें एक्टिव किया जा सकेगा. 

इस स्‍कीम की मदद से आप अपने पुराने अकाउंट के तहत पैसे की जांच कर सकते हैं. साथ ही उसको क्‍लेम भी कर सकते हैं. श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को इसकी जानकारी शेयर की. 

मांडविया ने कहा कि ईपीएफओ इनएक्टिव अकाउंट की पहचान के लिए E-PRAAPTI या ईपीएफ बेस्‍ड एक्सेस पोर्टल नामक एक नई योजना शुरू करने जा रहा है. यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जो पुराने ईपीएफ खातों की पहचान, ट्रैकिंग, UAN लिंकिंग और एक्टिव करने को आसान बनाएगा. 

बिना UAN नंबर के फंड कर सकेंगे एक्‍सेस 
उन्होंने कहा कि यह प्‍लेटफॉर्म पूरी तरह से तैयार है और योजना को जल्‍द ही लॉन्‍च कर दिया जाएगा. श्रम मंत्रालय के अनुसार, यह पोर्टल आधार बेस्‍ड अथेंटिफिकेशन का एक सरल सिस्‍टम पेश करेगा, जिससे सदस्य अपने पुराने ईपीएफ खाते को सही तरीके से एक्सेस कर सकेंगे, भले ही उसमें UAN लिंक न हो. यूजर्स अपनी सदस्य प्रोफ़ाइल को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे, जिसके बाद UAN को आसानी से लिंक और एक्टिव किया जा सकेगा. 

Advertisement

पहले और दूसरे स्‍टेप में कैसे काम करेगी स्‍कीम? 
शुरुआती चरण में, पोर्टल सदस्य आईडी पर आधारित होगा और इसका उपयोग वे सदस्य कर सकेंगे जिनके पास उनकी सदस्य आईडी है. बाद के चरण में, E-PRAAPTI का दायरा उन सदस्यों को शामिल करने के लिए बढ़ाया जा सकता है जो अपनी पुरानी सदस्य आईडी को याद नहीं कर पा रहे हैं या उस तक पहुंच नहीं पा रहे हैं. श्रम मंत्रालय ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म से मैन्युअल हस्तक्षेप कम होने, दस्तावेज न्यूनतम होने और पारदर्शिता और दक्षता में वृद्धि होने की उम्मीद है.

रिकॉर्ड क्‍लेम सेटलमेंट
गौरतलब है कि ईपीएफओ सदस्यों के लिए लेन-देन को आसान बनाने और प्रक्रियाओं को ऑटोमैट‍िक करने पर काम कर रहा है. इसने वित्त वर्ष 2026 में रिकॉर्ड उच्च स्तर का क्‍लेम सेटलमेंट किया है. ईपीएफओ ने 2025-26 में 8.31 करोड़ क्‍लेम को सेटल किया, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह आंकड़ा 6.01 करोड़ था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement