scorecardresearch
 

Layoff News: 'दुखी हूं... कंपनी से 20% लोगों को निकालना पड़ रहा है', CEO ने कहा- सभी मेल चेक करें

AI Company Layoff: Cloudflare के CEO का कहना है कि यह छंटनी लागत कम करने या कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण नहीं की गई है. बल्कि कंपनी में अब AI ने बहुत ज्यादा काम संभाल लिया है.

Advertisement
X
कंपनी ने छंटनी की वजह AI के बढ़ते प्रभाव को बताया है. (Photo: AI Generated)
कंपनी ने छंटनी की वजह AI के बढ़ते प्रभाव को बताया है. (Photo: AI Generated)

एक और बड़ी कंपनी ने 20 फीसदी कर्मचारियों को निकालने का फैसला है. कंपनी ने बिना लाग-लपेट साफ कर दिया है कि बढ़ते AI के इस्तेमाल की वजह से ये छंटनी की जा रही है.

दरअसल, क्लाउडफ्लेयर (Cloudflare) के CEO मैथ्यू प्रिंस ने कंपनी से 1100 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है. जो कि कंपनी की कुल वर्कफोर्स का 20 फीसदी हिस्सा है. उन्होंने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में इस फैसले को कठिन लेकिन भविष्य के लिए जरूरी बताया है. 

छंटनी का मुख्य कारण
सीईओ मैथ्यू प्रिंस के बताया कि कंपनी के काम करने का तरीका पिछले कुछ महीनों में पूरी तरह बदल गया है. क्लाउडफ्लेयर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग पिछले तीन महीनों में 7 गुना अधिक बढ़ गया है. अब कंपनी के इंजीनियरिंग, एचआर, फाइनेंस और मार्केटिंग जैसे विभागों में रोजाना  के काम AI की मदद से हो रहे हैं. 

CEO का कहना है कि यह छंटनी लागत कम करने या कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण नहीं की गई है. बल्कि कंपनी खुद को एजेंटिक एआई युग के लिए तैयार कर रही है.

Advertisement

निकाले जा रहे कर्मचारियों को कितना मिलेगा पैसा 
कंपनी ने जाने वाले कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए एक मजबूत सहायता पैकेज की घोषणा की है. प्रभावित कर्मचारियों को 2026 के अंत तक का पूरा मूल वेतन (Base Pay) दिया जाएगा. अमेरिका में कर्मचारियों को साल के अंत तक स्वास्थ्य कवरेज मिलता रहेगा. कंपनी स्टॉक वेस्टिंग की समयसीमा में ढील दे रही है, ताकि कर्मचारियों को कंपनी के शेयर का लाभ मिल सके.  जिन कर्मचारियों ने अभी एक साल की सेवा पूरी नहीं की है, उनके लिए भी कंपनी प्रोराटा आधार पर इक्विटी वेस्ट करेगी. 


छंटनी को लेकर सीईओ का संदेश
मैथ्यू प्रिंस ने कहा, 'आज का दिन मेरे लिए बहुत कठिन है. क्योंकि उन कर्मचारियों को अलविदा कहना है, जिन्होंने कंपनी को सफल बनाने में अहम योगदान दिया'. कंपनी के मुताबिक यह आसान फैसला नहीं है, लेकिन भविष्य को देखते हुए यह जरूरी कदम है. छंटनी में प्रभावित कर्मचारियों को सीधे ईमेल भेजकर जानकारी दी जाएगी. यानी जिन कर्मचारियों की नौकरी जा रही है, उन्हें उनके व्यक्तिगत और ऑफिस दोनों ईमेल पर सूचना भेजी जाएगी ताकि उन्हें तुरंत जानकारी मिल सके. 

कंपनी ने कहा कि वह इस तरह की छंटनी बार-बार नहीं करना चाहती है. इसलिए एक बार में ही 20% वर्कफोर्स कम करने का फैसला लिया गया, ताकि बचे हुए कर्मचारियों के मन में अनिश्चितता न रहे. Cloudflare ने कहा कि वह पहले एक क्लाउड-नेटिव कंपनी थी, जिसने पुराने सिस्टम पर चल रही कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। अब AI युग में कंपनी को खुद को फिर से बदलना होगा ताकि वह और तेज तथा ज्यादा इनोवेटिव बन सके. 

Advertisement

कंपनी ने नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने Cloudflare की मजबूत नींव तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है और भविष्य में वे दूसरी बड़ी कंपनियों में भी सफलता हासिल करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement