scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Delhi-Patna Vande Bharat Special: छठ-दिवाली पर 16 कोच की स्पेशल वंदे भारत, 13 घंटे में दिल्ली टू पटना, 1000KM का ये किराया!

दिल्ली से पटना स्पेशल वंदे भारत से पहुंचेें
  • 1/6

फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और अपने घरों को जाने के लिए लोग किफायती और आरामदायक सफर के लिए पहचानी जाने वाली भारतीय रेल को हमेशा की तरह तरजीह दे रहे हैं. हालात, ये हैं कि छठ पूजा, दशहरा और दिवाली के लिए ट्रेनों में टिकट बुकिंग जोरों पर हैं. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी कदम उठाए हैं और यात्री की सुविधा के लिए खासतौर पर दिल्ली-पटना के बीच फेस्टिव स्पेशल ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है, वो भी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन. इसकी टाइमिंग, शेड्यूल और किराये से जुड़ी तमाम डिटेल भी सामने आ गई हैं. (Photo: PTI)

16 कोच वाली स्पेशल वंदे भारत
  • 2/6

16 कोच वाली स्पेशल वंदे भारत
छठ पूजा, दशहरा और दीवाली के त्योहारों में स्टेशनों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे पहले से ही अपनी तैयारी करके रखती है और इस बार भी खासतौर पर दिल्ली से पटना रेल रूट पर इसे कंट्रोल करने के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है. रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो 16 अक्टूबर से संचालित होने वाली है. (Photo: ITG)

13 घंटे में दिल्ली से पटना
  • 3/6

13 घंटे में दिल्ली से पटना
Delhi-Patna Special Vande Bharat ट्रेन करीब 994 किलोमीटर का सफर लगभग 13 घंटे में पूरा करेगी. नई दिल्ली से वंदे भारत स्पेशल रवाना होकर रास्ते में अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रुकेगी. इसके बाद ट्रेन रात पटना सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी. दिल्ली से ये सुबह 8:35 बजे खुलेगी रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी. (Photo: ITG)

Advertisement
दोनों ओर से 18-18 फेरे लगाएगी
  • 4/6

दोनों ओर से 18-18 फेरे लगाएगी
दिल्ली से पटना के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन संख्या 02252/02251 है. ये फेस्टिव सीजन में दोनों ओर से 18-18 फेरे लगाएगी. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 16 और 18 अक्टूबर को संचालित की जाएगी. जबकि 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार इसे ऑपरेट किया जाएगा. इसके अलावा ट्रेन संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 17 और 19 अक्टूबर को चलेगी और फिर 22 अक्टूबर से 26 नवंबर प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालित होगी. (Photo: ITG)

पटना से दिल्ली के लिए ये है टाइमिंग
  • 5/6

पटना से दिल्ली के लिए ये है टाइमिंग
जहां दिल्ली से पटना ये स्पेशल वंदे भारत सुबह 8.35 बजे खुलकर रात 9.30 बजे पहुंचेगी. तो वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 02251 पटना जंक्शन से सुबह 10 बजे खुलेगी और आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ होते हुए रात 11:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. (Photo: File/ITG)

कितना हो सकता है किराया?
  • 6/6

कितना हो सकता है किराया?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग प्रोसेस 15 अक्टूबर से शुरू होगा और इसके अनुमानित किराये की बात करें, तो AC चेयर कार का किराया भोजन सहित करीब ₹2,575 से ₹2,600 हो सकता है. वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए भोजन सहित किराया करीब ₹4,650 से ₹4,680 रखा जा सकता है. भोजन का विकल्प टिकट बुक करते समय ही चुनना होगा. भोजन नहीं लेने पर टिकट कुछ सस्ता हो सकता है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement