IPL 2026 में गदर मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी अब इंडियन क्रिकेट टीम में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में शुक्रवार (26 जून) को खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले में आज उनका डेब्यू हो सकता है. अब सबकी नजर भारत की प्लेइंग-11 पर टिकी है.
अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे, लेकिन अगर उन्हें आज मौका नहीं मिलता है तो उम्मीद है कि इस दौरे के दौरान उनका डेब्यू हो सकता है.
इन सभी चीजों के बीच, लोग वैभव सूर्यवंशी के बारे में खूब सर्च कर रहे हैं और हर छोटी से छोटी चीजों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं. बहुत से लोगों ने उनकी कमाई और सैलरी के बारे में जानने की दिलचस्पी दिखाई है, तो आइए जानते हैं उनकी कमाई कितनी है...
आईपीएल से ही करोडों की कमाई
बचपन से क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू किया था. आईपीएल 2025 में एंट्री लेने के साथ ही बेहद कम उम्र के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी करोड़पति लिस्ट में शामिल हो गए थे. IPL Auction में वैभव का बेस प्राइस 30 लाख रुपये के मुकाबले RR ने उन्हें नीलामी में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं आईपीएल 2026 में भी उनको पिछले साल वाला ही भुगतान हुआ था.
कितनी है वैभव की नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी की जिस तरह से क्रिकेट की दुनिया में नाम बढ़ा है, ठीक वैसे ही उनकी कमाई भी बढ़ी है. Vaibhav Suryavanshi Net Worth की बात करें तो उनकी कमाई आईपीएल सैलरी और अंडर-19 क्रिकेट की मैच फीस के जरिए होती है. तमाम रिपोर्ट्स की मानें, तो वैभव सूर्यवंशी की अनुमानित नेटवर्थ करीब 2.5 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच है. हालांकि, ये आंकड़ा आधिकारिक नहीं है, इसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है.
भारतीय टीम में शामिल होने के बाद कमाई
अभी तक अधिकारिक आंकड़ा नहीं है, लेकिन अगर वैभव का भारत के इंटरनेशनल क्रिकेट में रखा जाता है तो बीसीसीआई उन्हें मोटी सैलरी दे सकता है. अनुमान है कि उन्हें लिस्ट बी या सी में रख सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर Grade B में रखा जाता है तो उन्हें 3 करोड़ रुपये और Grade C में रखा जाता है तो 1 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. वहीं अगर ग्रेड A में रखने पर उन्हें 5 करोड़ रुपये की सैलरी मिल सकती है.
बड़े-बड़े ब्रांड वैभव की ओर
कम समय में क्रिकेट जगत में बड़ा नाम कमाने वाले वैभव की ओर दिग्गज ब्रांड तेजी से बढ़ रहे हैं और उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर भी मिलने लगे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल 2026 में जाइडस वेलनेस (Zydus Wellness) के ब्रांड कॉम्प्लान (Complan) ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया था. हालांकि, ब्रांड एंडोर्समेंट से वैभव की होने वाली कमाई का आंकड़ा अभी साफ नहीं है.