सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rate) इस सप्ताह की शुरुआत से ही तेजी पकड़े हुए थीं और लगातार तीन दिनों से दोनों कीमती धातुएं महंगी हो रही थीं. लेकिन गुरुवार को अचानक इनकी तेजी पर ब्रेक लग गया और ये सस्ती हो गईं. चांदी की कीमत में तो बड़ी गिरावट आई और ये झटके में 5000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई. वहीं वायदा कारोबार में सोने का भाव भी फिसला है. (Photo: ITG)
चांदी 2.22 लाख रुपये के नीचे आई
गुरुवार को कमोडिटी मार्केट में कारोबार की शुरुआत से ही सुस्ती देखने को मिली और लगातार भाग रहे सोना-चांदी के दाम टूटने लगे. चांदी की बात करें, तो बीते कारोबारी दिन उछाल के साथ ये 2,26,998 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जबकि आज गिरते हुए 2,21,820 रुपये पर आ गई. यानी चांदी 5,178 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)
इस हफ्ते चांदी में ऐसे उतार-चढ़ाव
बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 2,16,013 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ था, लेकिन इस सप्ताह के शुरुआती तीन कारोबारी दिनों में ही बुधवार क्लोजिंग तक 1 Kg Silver Price 2,26,998 रुपये पर पहुंच गया था. यानी ये कीमती धातु 10,985 रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी और गुरुवार को खबर लिखे जाने तक 5000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)
हाई से इतना सस्ती हो गई Silver
चांदी में गुरुवार को आई बड़ी गिरावट (Silver Rate Big Fall) के बाद अगर इसके लाइफ टाइम हाई लेवल से कीमतों की तुलना करें, तो MCX Silver Price 1.93 लाख रुपये सस्ती है. दरअसल, जनवरी महीने में वायदा चांदी का भाव ऐतिहासिक 4 लाख रुपये का स्तर पहली बार पार करते हुए 4,20,048 रुपये के हाई पर पहुंचा था और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो चांदी अब 1,93,050 रुपये सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)
Gold रेट में भी आई तगड़ी गिरावट
चांदी के साथ ही सोना भी सस्ता (Gold Cheaper) हुआ है. बीते कारोबारी दिन 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट गोल्ड का रेट एमसीएक्स पर 1,45,680 रुपये पर क्लोज हुआ था और ये खबर लिखे जाने तक गिरते हुए 1,44,057 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस हिसाब से 10 Gram 24 Karat Gold 1623 रुपये सस्ता हुआ है. (Photo: Reuters)
तीन दिन की तेजी पर ब्रेक
बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को वायदा कारोबार के अंत में सोने का भाव 140,906 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन इस सप्ताह के तीन दिनों में ही सोना भी ताबड़तोड़ तेजी के साथ 4774 रुपये महंगा हो चुका था. वहीं सोना भी जनवरी महीने के अंत में 2 लाख रुपये के पार निकला था और यहां से ये करीब 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास सस्ता हो चुका है. (Photo: ITG)
सोना-चांदी में अचानक गिरावट क्यों?
Gold-Silver Rates में अचानक आई गिरावट के पीछे के कारणों की बात करें, तो सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान जंग (US Iran War) को माना जा सकता है. दरअसल, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल (Crude Oil Price Surge) आया है. गुरुवार को खबर लिखे जाने तक Brent Crude Oil Price 98 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा था. तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई का जोखिम बढ़ गया है और इसके असर से लोग अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए सोने-चांदी की बिकवाली करके कैश पास में रखने को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं. (Photo: AI Generated)
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)