scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

SBI ने फ्री किया ATM से कैश निकालना, लेकिन सिर्फ 3 दिन, ये है वजह

3 दिन तक ATM से कैश निकालना फ्री
  • 1/6

भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने अपने कस्‍टमर्स के लिए 3 दिन तक ATM से कैश निकालने को लेकर ट्रांजेक्‍शन चार्ज को माफ कर दिया है. इसका मतलब है कि अब आप तीन दिन तक बिना किसी चार्ज के जितना मर्जी, उतनी बार अपने अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं, SBI आपसे लिमिट पूरे होने पर भी इन तीन दिनों का कोई चार्ज नहीं वसूलेगा. (Photo: Getty)
 

तीन दिन की हड़ताल
  • 2/6

बैंक ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के दौरान अपने एटीएम (ATM) लेनदेन की योजना बनाई है, उन्हें कुछ राहत मिलेगी क्योंकि बैंक ने तीन दिनों के लिए शुल्क माफ कर दिया है. 
(Photo: Getty)

एसबीआई ब्रांच खुले रहेंगे
  • 3/6

SBI ने यह भी दोहराया कि प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के दौरान उसकी सभी शाखाएं खुली रहेंगी. हालांकि प्रमुख बैंक कर्मचारी संघों का कहना है कि वे तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल होंगे और बैंक कर्मचारियों से रविवार को कार्यालय न आने का अनुरोध करेंगे. सरकार ने एसबीआई के साथ सभी पब्लिक सेक्‍टर के बैंकों (PSB) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) को रविवार, 27 सितंबर को खुला रहने का निर्देश दिया है.
(Photo: Getty)

Advertisement
एसबीआई एटीएम शुल्क 28 से 30 सितंबर तक माफ
  • 4/6

एसबीआई एटीएम शुल्क 28 से 30 सितंबर तक माफ
एसबीआई ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि 28 से 30 सितंबर तक चलने वाली बैंक हड़ताल के दौरान देश के किसी भी बैंक के एटीएम से किए गए लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा. इसके अलावा, बैंक ने यह भी कहा है वे प्रस्तावित हड़ताल से पहले शाखा से संबंधित महत्वपूर्ण लेनदेन पूरे कर लें और जहां भी संभव हो, डिजिटल और सेल्फ-सर्विस बैंकिंग चैनलों का उपयोग करें. 
(Photo: Getty)

बैंकिंग सुविधाओं का यूज 
  • 5/6

बैंकिंग सुविधाओं का यूज 
हड़ताल की अवधि के दौरान ग्राहक एटीएम सेवाओं के साथ-साथ डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का भी उपयोग जारी रख सकते हैं. इनमें मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और व्हाट्सएप बैंकिंग शामिल हैं. ग्राहक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस), नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के माध्यम से भुगतान और अमाउंट ट्रांसफर भी कर सकते हैं, जिससे वे शाखा में जाए बिना नियमित बैंकिंग लेनदेन कर सकेंगे. (Photo: Getty)

रविवार के काम को लेकर आपत्ति
  • 6/6

रविवार के काम को लेकर आपत्ति
बैंकिंग कर्मचारी संगठनों ने भी 27 सितंबर को कार्य दिवस घोषित करने के फैसले पर आपत्ति जताई है. NIBW, NIBO, AIGBWO और एआईजीबीओ के फेडरेशन नेताओं ने बीएमएस में वित्तीय क्षेत्र के प्रभारी गिरीश चंद्र आर्य के साथ वित्तीय सेवा विभाग के सचिव से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की है. (Photo: Getty)

Advertisement
Advertisement