scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Sarkari Pension Scheme: उम्र 40 साल से कम है... तो फिर रोज 7 रुपये जमाकर पाएं 5 हजार पेंशन

अटल पेंशन योजना के फायदे
  • 1/10

बुढ़ापा आना तय है, चाहे अभी आपकी उम्र 30 साल, 35 साल या फिर 40 साल है. वक्त बहुत तेजी से आगे निकल जाता है. इसलिए जब आप कमा रहे हैं तभी बुढ़ापे के बारे में सोचना होगा, नहीं तो बाद में हाथ फैलाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचेगा. (Photo: Getty)

सरकार देती है पेंशन 
  • 2/10

सरकार देती है पेंशन 
दरअसल, बुढ़ापे में पेंशन (Pension) एक बड़ा सहारा होता है. लेकिन ये सहारा तब मिलेगा, जब इसके लिए आप निवेश (Invest) करेंगे. हमारे देश में अधिकतर लोग बुढ़ापे को लेकर फिक्रमंद नहीं होते. इसी गलती की वजह से बुढ़ापे में पछताना पड़ता है. जब शरीर साथ नहीं देता है और जरूरत की चीजों के लिए दूसरों पर आश्रित रहना पड़ता है.
 

अगर उम्र 40 साल कम है तो फिर मौका 
  • 3/10

अगर उम्र 40 साल कम है तो फिर मौका 
ऐसे में अगर अगर आप युवा हैं, और आपकी उम्र अभी 40 साल से कम है तो हर महीने इस सरकारी स्कीम में एक तय राशि जमाकर अपने बुढ़ापे को आर्थिक तौर पर खुशहाल बना सकते हैं. इसके बाद आपको हर महीने एक निश्चित राशि पेंशन के तौर पर मिलती रहेगी. जिससे आपको दैनिक खर्चे के लिए किसी की राह देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. (Photo: Getty)

Advertisement
बुढ़ापा मौज से कटेगी
  • 4/10

बुढ़ापा मौज से कटेगी
आज हम बात सरकारी पेंशन स्कीम अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) की कर रहे हैं, इस स्कीम में हर महीने पेंशन की गारंटी मिलती है. आप निवेश के हिसाब से हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक पेंशन पा सकते हैं. यही नहीं, अटल पेंशन योजना से जुड़कर पति-पत्नी दोनों 10 हजार रुपये महीने तक पेंशन उठा सकते हैं. कोई भी भारत का नागरिक इस योजना का लाभ ले सकता है. (Photo: Getty) 

Atal Pension Yojana Age
  • 5/10

Atal Pension Yojana Age
अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है तो अटल पेंशन योजना में खाता खुलवा सकते हैं. क्योंकि 40 साल से ज्यादा उम्र वाले इस योजना से नहीं जुड़ सकते. इस योजना से जुड़ने के लिए उम्र 18 से 40 साल निर्धारित है. इस योजना के तहत पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा. उम्र 60 साल होते ही आपको हर महीने पेंशन की राशि मिलने लगेगी. (Photo: Getty)

कितनी मिलेगी पेंशन? 
  • 6/10

कितनी मिलेगी पेंशन? 
अगर आपकी उम्र 18 साल है तो फिर इस योजना में हर महीने 210 रुपये यानी रोजाना 7 रुपये निवेश कर 5000 रुपये महीने पेंशन उठा सकते हैं. वहीं अगर 60 की उम्र के बाद केवल 1000 रुपये महीने पेंशन चाहिए तो इसके लिए 18 की उम्र से हर माह सिर्फ 42 रुपये जमा कराने होंगे. (Photo: Getty)
 

निकासी के नियम
  • 7/10

अगर निवेशक 60 साल की उम्र से पहले अपनी राशि की निकासी चाहते हैं तो कुछ परिस्थितियों में यह संभव है. वहीं अगर पति की मौत 60 साल से पहले हो जाती है, तो फिर पत्नी पेंशन को सुविधा मिलेगी. पति-पत्नी दोनों की मृत्यु पर नॉमिनी को पूरा पैसा वापस मिल जाएगा. (Photo: Getty)

Atal Pension Yojana Account Open Process 
  • 8/10

Atal Pension Yojana Account Open Process 
अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए आपके पास बैंक (Bank) या फिर पोस्ट ऑफिस (Post Office) में अकाउंट होना चाहिए. आधार कार्ड (Aadhaar Card) और एक्टिव मोबाइल नंबर की जरूरत होगी. इस स्कीम में पैसा जमा कराने के लिए मासिक, तिमाही और छमाही की सुविधा मिलती है. साथ ही ऑटो डैबिट की सुविधा मिलती है, यानी पैसे अपने आप आपके अकाउंट से कट जाएंगे. (Photo: Getty)
 

9 करोड़ से अधिक लोग जुड़े
  • 9/10

9 करोड़ से अधिक लोग जुड़े
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2026 तक अटल पेंशन योजना (APY) से 9 करोड़ से अधिक लोग जुड़े चुके हैं. वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इस योजना में 1.35 करोड़ से अधिक नए लोग जुड़े. इस योजना का उद्देश्य मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के कामगारों और कम आय वाले लोगों के लिए है, ताकि उन्हें 60 वर्ष की आयु के बाद 1,000 से 5,000 रुपये तक की गारंटीशुदा मासिक पेंशन मिल सके. यह योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा संचालित की जाती है. (Photo: Getty)
 

Advertisement
Atal Pension Yojana Tax Saving
  • 10/10

Atal Pension Yojana Tax Saving
अटल पेंशन योजना में निवेश कर आप पेंशन पाने के साथ-साथ टैक्स भी बचा सकते हैं. इस स्‍कीम में निवेश कर 1.5 लाख रुपये तक टैक्स बचा सकते हैं. ये छूट आयकर की धारा 80C के अंतर्गत मिलती है. मोदी सरकार ने अटल पेंशन योजना की शुरुआत मई-2015 में की थी. (Photo: Reuters)
 

Advertisement
Advertisement