scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

परिवार के साथ मिलकर करें ये बिजनेस, ₹10000 में भी होगा शुरू... कमाई तगड़ी

राखी का कारोबार फायदे वाला
  • 1/8

क्या आप अपना बिजनेस स्टार्ट (Business Idea) करना चाहते हैं, तो फिर ये फेस्टिव टाइम आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकता है. रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और आप इससे जुड़े राखी के बिजनेस को शुरू कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि बेहद कम निवेश के साथ ही इसकी शुरुआत हो सकती है और इसमें कमाई जोरदार हो सकती है. भारत में भाई-बहन के पर्व रक्षाबंधन त्योहार का खासा महत्व है और इसे लेकर तरह-तरह की राखियों के बाजार सज गए हैं. इस साल ये राखी का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा. (Photo: ITG)

राखी का देश में बड़ा है कारोबार
  • 2/8

राखी का देश में बड़ा है कारोबार
रक्षाबंधन के मौके पर राखियों की ताबड़तोड़ सेल होती है और इसका बाजार काफी बड़ा है. कंफेडेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के आंकड़ों पर नजर डालें, तो ये मार्केट साल-दर-साल बढ़ा है. देश में 2018 में ये 3,000 करोड़ रुपये था, जो 2019 में बढ़कर 3,500 करोड़ रुपये, 2020 में 5000 करोड़ रुपये, 2021 में 6000 करोड़ रुपये, 2022 में 7000 करोड़ और 2023 व 2024 में 10000 करोड़ के पार और 2025 में अनुमानित 17,000 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया. यानी आप अगर राखी का बिजनेस (Rakhi Business) शुरू करते हैं, तो आपको बड़ा बाजार मिल जाता है. (Photo: File/ITG)

छोटा निवेश, लेकिन तगड़ी कमाई 
  • 3/8

छोटा निवेश, लेकिन तगड़ी कमाई 
अगर आप राखी का बिजनेस शुरू करते हैं, तो फिर आप महज 10,000 रुपये के छोटे निवेश के साथ भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं और इसमें तगड़ी कमाई (Small Invest Big Profit Business) कर सकते हैं और फिर डिमांड बढ़ने पर आप निवेश और प्रोडक्शन बढ़ाते हुए ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. इस काम में आपकी क्रिएटिविटी भी इनकम को बढ़ाने में मददगार साबित होगी, क्योंकि मार्केट में तरह-तरह की डिजाइनर राखियों की जबर्दस्त डिमांड रहती है. इन्हें न सिर्फ ऑफलाइन, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी आपको अपना राखी प्रोडक्ट बेचने का मौका मिलता है. (Photo: ITG)

Advertisement
ऐसे 10000 रुपये में शुरू होगा बिजनेस
  • 4/8

ऐसे 10000 रुपये में शुरू होगा बिजनेस
अब 10 हजार रुपये के बजट में इस राखी के बिजनेस की शुरुआत की बात करें, तो बता दें इसका बड़ा हिस्सा आपको कच्चे माल पर खर्च करने की जरूरत होगी. राखियां बनाने के लिए रेशम के धागे, मोती, सजावटी सामान (कुंदन, स्टोन, बीड्स), ग्लू, राखी की थाल, पैकेजिंग सामग्री (प्लास्टिक कवर, गिफ्ट बॉक्स) चाहिए होता है. इसके अलावा बिना मशीन से काम शुरू करने के लिए कैंची, ग्लू गन, सुई-धागा और अन्य छोटे-मोटे उपकरण की जरूरत होती है. 10,000 रुपये के शुरुआती निवेश में आप 5,000-6,000 रुपये में थोक बाजार से रेशम धागा समेत अन्य सामान खरीद सकते हैं. मैन्युफैक्चरिंग के लिए कैंची, ग्लू गन, सुई-धागा और अन्य छोटे उपकरणों पर 1000-2000 रुपये खर्च करने होंगे. इसके अलावा बाकी का खर्च प्रोडक्ट पैकेजिंग, ट्रांसपोर्टिंग पर होगा. (Photo: ITG)

डिजायनर राखियों की तगड़ी डिमांड
  • 5/8

डिजायनर राखियों की तगड़ी डिमांड
ऊपर बताया गया कैलकुलेशन सिर्फ छोटी शुरुआत के लिए हैं, आप अपने हिसाब से इसे बढ़ाकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. ये ऐसा बिजनेस है, जिसे शुरुआती दौर में बिना मशीनी मदद के शुरू कर सकते हैं और फिर कारोबार बढ़ा सकते हैं. मार्केट में कार्टून राखी, भगवान राखी, म्यूजिक या लाइट राखी से लेकर गोल्ड-सिल्वर प्लेटेड ब्रेसलेट राखी की तगड़ी डिमांड है. आप Youtube ट्यूटोरियल से इन्हें बनाने के तरीके सीख सकते हैं और  रॉ मैटेरियल के जरिए इन्हें बनाकर बाजार में बेच सकते हैं. एक अनुमान के मुताबिक, 1,000 रुपये के कच्चे माल से 100-150 राखियां तैयार हो सकती हैं. (Photo: ITG)

ऐसे घर बैठे बनाएं राखी?
  • 6/8

ऐसे घर बैठे बनाएं राखी?
आप साधारण धागे वाली राखी सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं और लागत भी 5 या 10 रुपये तक ही आती है. बनाने का तरीका भी आसान है, कुछ रेशम के धागे लेकर उन्हें एक साथ चोटी की तरह गूंथें. फिर सजावटी मोती या चमकदार स्टोन ग्लू से चिपका सकते हैं. मोतियों से इसे ऑर आकर्षक लुक दे सकते हैं, अच्छी पैकेजिंग के साथ ये आसानी से 20-30 रुपये तक बिक जाती हैं. बच्चों की काटूर्न राखियों को बनाने पर 10-15 या अधिकतम 20 रुपये तक खर्च आता है. इसके लिए रेशम धागा कार्टून कैरेक्टर (प्लास्टिकिक या फैब्रिक), ग्लू, मोती, रिबन का इस्तेमाल होता है. वहीं बाजार में ये राखियां 70 से 100 रुपये तक बिकती हैं. (Photo: ITG)

कहां बेच सकते हैं अपनी राखियां?
  • 7/8

कहां बेच सकते हैं अपनी राखियां?
सबसे बड़ा काम तैयार राखियों को सेल करने का होता है, तो इसके लिए Offline और Online दोनों मार्केट मौजूद हैं. आप स्थानीय दुकानों, बुटीक या किराना स्टोर से कॉन्टैक्ट लेकर थोक में राखी सेल कर सकते हैं. वहीं खुद के स्टॉल से भी सेल कर सकते हैं. वहीं Online प्लेटफॉर्म्स पर भी राखियों की बिक्री धड़ल्ले से होती है और इनके जरिए आप अपने ब्रांड नाम से राखी सेल कर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. (Photo: ITG)

कमाई का ये है कैलकुलेशन
  • 8/8

कमाई का ये है कैलकुलेशन
रक्षाबंधन त्योहार से महीनेभर पहले ही राखियों का बाजार सजने लगता है और जैसे-जैसे ये नजदीक आता है, सेल बढ़नी भी शुरू हो जाती है. अनुमानित कमाई का गणित देखें, तो 5-10 रुपये की लागत में तैयार होने वाली राखी बाजार में आसानी से 30-50 रुपये में बिक जाती है. वहीं डिजायनर राखियां 100 रुपये तक बिक जाती हैं. आमतौर पर 1000 रुपये की लागत से 100 राखियां भी तैयार करते हैं, तो इनसे 3000-4000 रुपये कर मुनाफा मिल सकता है और इस हिसाब से 10000 रुपये की लागत से 30 हजार से 40 हजार रुपये तक कमाई कर सकते हैं. अब जबकि रक्षाबंधन का समय नजदीक है, तो आप छोटी शुरुआत के कारोबार की टेस्टिंग कर सकते हैं और सेल बढ़ने पर प्रोडक्शन बढ़ाकर पहले से अगले साल की तैयारी कर सकते हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement