scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

चांदी 100 रुपये में 1 किलो, 1947 में 10 ग्राम सोने की कितनी कीमत थी?

आजादी वाले साल सोना-चांदी का काफी सस्ता
  • 1/6

देश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर है. 1947 में देशवासियों को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी और तब से लेकर अब तक देश काफी बदल चुका है. दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यस्थाओं में भारत सबसे आगे है. इस बीच कई चीजों की कीमतों में भी बड़े बदलाव हुए हैं. हम कुछ आंकड़े बता रहे हैं, जो आपको हैरान कर देंगे. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार मिल रहा सोना, उस समय सिर्फ 88 रुपये में आ जाता था. (Photo: AI Generated)

इतने में आ जाता था 10 ग्राम Gold 
  • 2/6

इतने में आ जाता था 10 ग्राम Gold 
देश में सोना न सिर्फ निवेश, बल्कि परंपरा से भी जुड़ा हुआ है. कई ऐसे पर्व हैं, जिनमें सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है, तो वहीं घर में कोई शादी समारोह हो गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का चलन है. हालांकि, इस समय 2026 में Gold Invest से लेकर Gold Jewelley की खरीदारी तक, सबसे महंगे सौदों में शामिल हो चुका है. गुरुवार को घरेलू मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत (10 Gram 24 Karat Gold Rate) इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक 1,52,447 रुपये दर्ज की गई, जबकि 1947 में ये महज 88.62 रुपये था. (Photo: PTI)

चांदी की कीमत हैरान कर देगी
  • 3/6

चांदी की कीमत हैरान कर देगी
सोने की तरह चांदी भी आजादी वाले साल काफी कम दाम पर बिकती थी. Silver Price 1947 में करीब 106 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो इस साल 2026 के पहले महीने यानी जनवरी में 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गया था. हालांकि, ये स्तर छूने के बाद इसमें तगड़ी गिरावट भी देखने को मिली, लेकिन फिर भी ये कीमती धातु काफी महंगी बनी हुई है. घरेलू मार्केट में इस समय 1 Kg Silver Price 2,33,800 रुपये चल रही है. (Photo: Reuters)

Advertisement
पेट्रोल की कीमत में इतना बदलाव
  • 4/6

पेट्रोल की कीमत में इतना बदलाव
न सिर्फ सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की कीमत, बल्कि आजादी वाले साल से अब तक पेट्रोल की कीमत में भी बड़ा चेंज आ चुका है. साल 1947 में देश में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 25-27 पैसे थी, लेकिन फिलहाल राजधानी दिल्ली में 102.12 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. (Photo: ITG)

खाने-पीने की चीजों में चेंज 
  • 5/6

खाने-पीने की चीजों में चेंज 
कीमती धातुएं और फ्यूल प्राइस के अलावा खाने-पीने की चीजों के दाम में भी बड़ा चेंज आ चुका है. कुछ आंकड़ों से तुलना करें, तो 1947 में सरसों का तेल 15-20 पैसे प्रति लीटर था, जो अब 175-300 रुपये या इससे भी अधिक कीमत पर मिलता है. आजादी के समय भारत में करीब 2 से 4 पैसे में मिलने वाला अंडा, अब 10-12 रुपये में मिलता है. (Photo: ITG)

डॉलर के मुकाबले रुपया इतना बदला
  • 6/6

डॉलर के मुकाबले रुपया इतना बदला
भारतीय करेंसी की बात करें, तो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इसकी कीमत भी 1947 की तुलना अब काफी बदल चुकी है. आजादी के समय 1 US Dollar करीब 3.3 रुपये के बराबर था. लेकिन बीते कुछ समय में लगातार ऐतिहासिक गिरावट देखने को बाद अब Indian Rupee डॉलर के मुकाबले 95 के पार निकल चुका है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement