scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

सिर्फ ₹200 डेली बचाएं, मिलेंगे 4.28 लाख... सही है पोस्‍ट ऑफिस की ये स्‍कीम!

पोस्‍ट ऑफिस स्‍कीम
  • 1/6

शेयर बाजार में रिस्‍क और एफडी से हटकर, अगर आप किसी अन्‍य निवेश विकल्‍प की तलाश कर रहे हैं, जिसमें मंथली छोटा-छोटा निवेश करके मोटा पैसा बना सकें तो आपके लिए एक पोस्‍ट ऑफिस की एक अच्‍छी स्‍कीम है. इस स्‍कीम के तहत आप मोटी रकम पा सकते हैं. 
 

पोस्‍ट ऑफिस आरडी योजना
  • 2/6

हम बात कर रहे हैं पोस्‍ट ऑफिस की आरडी योजना (PO RD Scheme) की. इस योजना के तहत लोगों को 6.7 फीसदी का ब्‍याज मिलता है और 5 साल की मैच्‍योरिटी पीरियड रहती है. इस योजना के तहत आप हर दिन पैसा बचाकर मंथली निवेश कर सकते हैं. 
 

यहां देखें कैलकुलेशन
  • 3/6

अगर आप भी इस योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आप एक कैलकुलेशन से समझ सकते हैं कि पांच साल में कैसे एक छोटा निवेश से लाखों रुपये बना सकते हैं. आइए जानते हैं अगर हम 200 रुपये हर दिन बचाएं तो पांच साल बाद ये कितना हो सकता है? 

Advertisement
200 रुपये की बचत कितना पैसा देगी? 
  • 4/6

200 रुपये की बचत कितना पैसा देगी? 
हर दिन 200 रुपये बचा रहे हैं, जिसका मतलब है कि आप 30 दिन में 6000 रुपये Post Office की RD में निवेश कर रहे हैं. यह रकम पांच साल के बाद ₹3,60,00 हो जाएगी. अब इसपर सालाना 6.7 फीसदी का ब्‍याज लगाए तो यह करीब ₹4.28 लाख होगा. 

सिर्फ ब्‍याज से ही मोटी कमाई
  • 5/6

इसमें सिर्फ ब्‍याज से ही कमाई करीब ₹68,000 होगी. इसका मतलब है कि आप ₹3.60 लाख जमा करके लगभग ₹4.28 लाख बना सकते हैं. अगर सालाना के हिसाब से देखें तो आप 200 रुपये लगाकर हर साल ₹73,000 का मुनाफा उठा सकते हैं. 

आरडी में जमा योजना तरीका
  • 6/6

आरडी में जमा योजना तरीका
RD में न्यूनतम मासिक जमा ₹100 है और जमा राशि ₹10 के गुणकों में रखी जा सकती है. इसमें आप जितना चाहें, उतने पैसे का निवेश कर सकते हैं. इसकी खास बात है कि आप बिना शेयर बाजार रिस्‍क लिए मोटा पैसा लगा सकते हैं और अच्‍छी इनकम बना सकते हैं. 

Advertisement
Advertisement