scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

फुल स्पीड में ट्रेन... भरा ग्लास पानी, लेकिन एक बूंद नहीं छलका, देखिए Video

पश्चिम रेलवे ने किया सफल ट्रेन ट्रायल
  • 1/6

क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे में रेल लाइन पर ट्रेन का स्पीड ट्रायल कैसे होता है? अगर नहीं, तो इंडियन रेलवे की ओर से शेयर किया गया एक वीडियो देखकर जान सकते हैं. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में सामाख्याली और भचाऊ रेल लाइन ये परीक्षण किया है, जिसमें 130 किलोमीटर प्रति घंटा से ट्रेन दौड़ाई जा रही है और इस स्पीड में भी ट्रेन में रखे पानी से भरे गिलास से एक बूंद भी छलकर बाहर नहीं गिरा. (Photo: X/DRMAhmedabad)

रेलवे ने शेयर किया वीडियो 
  • 2/6

रेलवे ने शेयर किया वीडियो 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर डीआरएम अहमदाबाद के आधिकारिक हैंडल से गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें सामाख्याली–भचाऊ नव-निर्मित रेल ट्रैक पर पहली बार हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल दिखाया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन तेज रफ्तार से दौड़ रही है और उसके पीछे के केबिन में बैठे अधिकारी स्पीडोमीटर के जरिए स्पीड माप रहे हैं. (Photo: X/DRMAhmedabad)

रेलवे ने बताया- ऐतिहासिक क्षण
  • 3/6

रेलवे ने बताया- ऐतिहासिक क्षण
सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में इसे एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया गया. इसमें लिखा, 'सामाख्याली–भचाऊ नव-निर्मित तीसरी और चौथी रेल लाइन पर ये ट्रेन ट्रायल 130 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से किया गया. यह परीक्षण CRS संरक्षा निरीक्षण के दौरान हुआ, जो सुरक्षित और तेज रेल संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.' (Photo: X/DRMAhmedabad)

Advertisement
130 को छू रहा स्पीडोमीटर का कांटा
  • 4/6

130 को छू रहा स्पीडोमीटर का कांटा
वायरल हो रहे इस ट्रेन ट्रॉयल के वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि ट्रेन की नई रेल लाइन पर दौड़ती इस ट्रेन की रफ्तार तेजी के बढ़ती जा रही है और मीटर का कांटा 130 किलोमीटर का स्तर छू गया. एक रेलवे कर्मचारी हर डेटा को अपने हाथ में पकड़ी गई डायरी में भी नोट कर रहा है. (Photo: X/DRMAhmedabad)

पानी का गिलास छलका तक नहीं
  • 5/6

पानी का गिलास छलका तक नहीं
हाई स्पीड ट्रेन के सफल ट्रायल का अंदाजा इस सोशल मीडिया पोस्ट में शेयर किए गए एक अन्य वीडियो के जरिए साफ लगाया जा सकता है. दरअसल, इस रफ्तार से चलती ट्रेन में अधिकारियों के सामने एक पानी से लबालब भरा हुआ गिलास रखा है, स्पीड बढ़ते हुए 130 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंचने पर भी उससे एक बूंद भी पानी छलकर बाहर नहीं गिरा. (Photo: X/DRMAhmedabad)

32 किलोमीटर लंबा ट्रैक
  • 6/6

32 किलोमीटर लंबा ट्रैक
सामाख्याली और भचाऊ के बीच कुल 32.90 ट्रैक किलोमीटर नई लाइन का निर्माण हुआ है. इस चार-ट्रैक प्रोजेक्ट में बड़े और छोटे पुलों के साथ व्यापक अर्थवर्क शामिल है. ट्रायल के दौरान पश्चिम रेलवे द्वारा सिग्नलिंग, ट्रैक और ओएचई प्रणाली की जांच की गई. अंतिम अप्रूवल मिलने के बाद इस रेल ट्रैक पर ट्रेन संचालन शुरू कर दिया जाएगा. रेलवे के मुताबिक, इस परियोजना के पूरा होने पर कांडला और मुंद्रा पोर्ट्स से होने वाले माल परिवहन को मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही चार रेल लाइनों के संचालन से यात्री और मालवाहक ट्रेनों बेहतर होगा. (File Photo: ITG)  

Advertisement
Advertisement