आज हम देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और आज प्रॉपर्टी से लेकर सोने की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. सिर्फ 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए भी लाखों रुपये देने पड़ते हैं. लेकिन 1947 में ऐसी स्थिति नहीं थी. उस समय देश 1000 रुपये में भी ढेर सारा सोना मिल सकता था. (Photo: AI)
1947 में क्या था सोने का भाव?
भारत के आजादी के साल सोने की कीमत सिर्फ 88.62 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 79 साल बाद यानी 15 अगस्त 2026 को सोने की कीमत 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है. (Photo: PTI)
1700 गुना बढ़ी सोने की कीमत
इसका मतलब है कि आजादी के इतने साल बाद सोने की कीमत में 1700 गुना बढ़ोतरी हुई है. सवाल है कि अगर किसी ने तब सोने में 1000 रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू कितनी हो सकती थी?
(Photo: AP)
तब 1000 रुपये का निवेश आज कितना होता?
इसका जवाब है 1000 रुपये का निवेश 15 अगस्त 2026 को 17 लाख रुपये हो जाती. इसी तरह, अगर 1947 में ₹5,000 का निवेश किया गया होता तो आज उसकी वैल्यू करीब ₹85-86 लाख हो जाती.
यह सिर्फ सोने की कीमत के हिसाब से बताया गया है. इसमें GST, मेकिंग चार्ज, खरीद-बिक्री का अंतर जैसी चीजों केा शामिल नहीं किया गया है. हालांकि, इस समय के दौरान सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव आया.
(Photo: Pexel)
कैसे बढ़ी सोने की कीमतें?
1950 में सोने का भाव 99.18 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 1970 में यह भाव 184.50 रुपये पर पहुंच गया. 1980 तक भाव 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया. साल 2000 के बाद सोने के दाम में भारी उछाल देखने को मिला, जब 10 ग्राम सोने की कीमत 4000 रुपये के पार पहुंच गई. (Photo: Pexel)