scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

खुलते ही सोना-चांदी सस्ता, फिर अचानक पलटा गेम, देखें Gold-Silver New Rates

बुधवार को सोना-चांदी में बड़ा बदलाव
  • 1/6

सोना-चांदी खरीदने या वायदा कारोबार में Gold-Silver में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो जरा रुकिये. पहले इन कीमती धातुओं के लेटेस्ट रेट जरूर जान लें, क्योंकि बुधवार को गोल्ड-सिल्वर प्राइस में तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर कारोबार की शुरुआत होते ही ये सस्ते हुए हैं, तो वहीं अगले कुछ ही मिनटों में अचानक इनके भाव में तगड़ा बदलाव आ गया. (Photo: Reuters)

बाजार खुलते ही सोना-चांदी का भाव टूटा
  • 2/6

बाजार खुलते ही सोना-चांदी का भाव टूटा
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही MCX Gold-Silver Rate में गिरावट देखने को मिली. जहां एक ओर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव एक झटके में 494 रुपये कम होकर पिछले बंद 2,39,427 रुपये प्रति किलो से गिरकर 2,38,933 रुपये पर आ गया. तो वहीं 5 अक्टूबर की एक्सपायरी वाला सोना 1,52,579 रुपये प्रति 10 ग्राम से कमजोर होकर 1,52,101 रुपये पर आ गई. (Photo: Reuters)

कुछ ही देर में पलटा गेम 
  • 3/6

कुछ ही देर में पलटा गेम 
वायदा कारोबार में शुरुआती ट्रेड में भले ही सोना-चांदी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) के साथ ओपन हुए, लेकिन कुछ ही देर में पूरा गेम पलट गया और रेड जोन में कारोबार करती दिखी दोनों कीमती धातुओं ने रॉकेट सी रफ्तार पकड़कर ग्रीन जोन में एंट्री मारी. खबर लिखे जाने तक 10 Gram 24 Karat Gold Rate 800 रुपये से ज्यादा चढ़कर 1,53,599 रुपये पर पहुंच गया. वहीं 1 किलो चांदी की कीमत उछलकर 2,41,320 रुपये पर पहुंच गई. (Photo: Reuters)

Advertisement
बड़ा चेंज, फिर भी हाई से इतना सस्ती चांदी 
  • 4/6

बड़ा चेंज, फिर भी हाई से इतना सस्ती चांदी 
चांदी की कीमत में भले ही बुधवार को तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला और गिरावट में खुलने के बाद ये कीमती धातु तेज रफ्तार से भागी, लेकिन इस तेजी के बावजूद Silver Price अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए चांदी 4,20,048 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी, जहां से अभी ये 1,78,728 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

घरेलू मार्केट में Gold-Silver रेट 
  • 5/6

घरेलू मार्केट में Gold-Silver रेट 
एमसीएक्स के बाद अब घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में आए चेंज को देखें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाईट IBJA.Com के मुताबित 10 ग्राम 24 कैरेट सोना मामूली बढ़त लेकर 1,53,432 रुपये पर ओपन हुआ. वहीं चांदी की कीमत में बड़ा उछाल आया है और ये मंगलवार के बंद 2,33,826 रुपये से बढ़कर 2,35,717 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. (Photo: ITG)

दुकान से सोना खरीदने पर ये चार्ज 
  • 6/6

दुकान से सोना खरीदने पर ये चार्ज 
गौरतलब है कि घरेलू मार्केट में सोने-चांदी की कीमतें IBJA की वेबसाइट पर अपडेटेड रेट्स पर आधारित होती हैं और ये देशभर में समान रहती हैं. लेकिन जब आप सर्राफा दुकान पर ज्वेलरी खरीदने के लिए जाते हैं, तो फिर ग्राहकों को जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिसके जुड़ने से कीमत बढ़ जाती है. देश के विभिन्न शहरों में Gold-Silver Making Charge अलग-अलग हो सकती है. (Photo: ITG)

(नोट- सोना-चांदी में निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement