scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Diwali Business Idea: दिवाली पर शुरू करें ये बिजनेस... सिर्फ ₹10000 से शुरू, बंपर कमाई की गारंटी

दिवाली पर बंपर कमाई कराने वाला बिजेनस
  • 1/6

दिवाली (Diwali) आने वाली है और इसे लेकर देशभर के बाजार भी सजने लगे हैं. रोशनी के इस पर्व को किसी भी नई शुरुआत के लिए खास माना जाता है. ऐसे में अगर आप अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं और कम पैसे में ज्यादा मुनाफा वाला व्यापार खोज रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दिवाली के मौके पर आप Candle Making का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और इस त्योहार में भी तगड़ी कमाई कर सकते हैं. इस बिजनेस को महज 10000 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ भी शुरू किया जा सकता है. (Photo: ITG)

Diwali पर मोमबत्ती की बंपर डिमांड
  • 2/6

Diwali पर मोमबत्ती की बंपर डिमांड
दिवाली को रोशनी का पर्व कहा जाता है और इसमें मोमबत्ती की खास अहमियत है. इस मौके पर देश भर में मोमबत्ती की डिमांड (Candles Demand) जोरों पर रही है. इस बिजनेस की अहम बात ये भी है कि इसमें कम निवेश के साथ मोटे मुनाफे की गारंटी होती है. न सिर्फ दिवाली के दौरान इसकी डिमांड तेज रहती है, बल्कि इसके बाद भी अच्छी-खासी मांग बनी रहती है. (Photo: ITG)

छोटी सी जगह पर कर सकते हैं शुरू
  • 3/6

छोटी सी जगह पर कर सकते हैं शुरू
शुरुआती तौर पर इस मोमबत्ती के बिजनेस के लिए (Candle Making Business) आपको बहुत ज्यादा स्पेस की जरूरत भी नहीं होती है. आप इसे अपने घर के एक छोटे कमरे से भी शुरू कर सकते हैं. जहां दिवाली में अपने ब्रांड नाम से आप इन मोमबत्तियों को सेल कर सकते हैं, वहीं दिवाली के बाद दूसरे त्योहारों या फिर बर्थडे पार्टियों में भी इनकी डिमांड बनी रहती है. अब खासतौर पर दीपावली के मौके पर घर को रोशन करने के लिए कलरफुल और डिजाइनर मोमबत्ती (Colourful Candles) का क्रेज बढ़ा है. (Photo: ITG)

Advertisement
ऑनलाइन सेल कर कमाएं मोटा मुनाफा
  • 4/6

ऑनलाइन सेल कर कमाएं मोटा मुनाफा
मोमबत्ती का कारोबार अब काफी बढ़ चुका है. आप भी अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए रंग-बिरंगी मोमबत्ती बनाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. डिमांड बढ़ने के साथ आप अपने कारोबार को और भी बढ़ा सकते हैं और बड़े स्टार्टअप के साथ कई लोगों को रोजगार भी दे सकते हैं. ऑनलाइन खरीदारी (Online Shopping) में आई तेजी का फायदा भी इस कारोबार को मिल सकता है. आज कई कंपनियां या फिर Candle मेकर अपने ब्रांड की मोमबत्तियों को ऑनलाइन सेल कर कमाई कर रहे हैं. (Photo: ITG)

छोटे से निवेश से शुरू होगा बिजनेस
  • 5/6

छोटे से निवेश से शुरू होगा बिजनेस
मोमबत्ती का बिजनेस (Candle Business) शुरू करने के लिए निवेश की बात करें तो आप महज 10 से 15 हजार रुपये में भी शुरुआत कर सकते हैं. इसमें किसी खास या महंगी मशीन की जरूरत नहीं होती और इसका कच्चा माल भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है. मोम, बत्ती, रंगों और सांचों के जरिए आप तरह तरह की कलरफुल मोमबत्ती बना सकते हैं. बाजार में बेहद कम कीमत में अलग-अलग डिजाइन के सांचे उपलब्ध हैं. जिससे आप तरह-तरह की मोमबत्ती बना सकते हैं. (Photo: GettyImage)

मोमबत्ती बनाने में इन चीजों का इस्तेमाल
  • 6/6

मोमबत्ती बनाने में इन चीजों का इस्तेमाल
Candle Making में मोम, धागे, रंग और ईथर का तेल यूज किया जाता है. इसके अलावा आप अपनी बनाई मोमबत्ती को खास बनाने के लिए सेंट का इस्तेमाल करते हुए सुगंधित बना सकते हैं. ये सब सामान आप अपने स्थानीय बाजार या ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. अगर आपका बजट ज्यादा है या फिर आपकी बनाई मोमबत्ती की डिमांड बढ़ती है तो आप ऑटोमैटिक कैंडल मेकिंग मशीन ले सकते हैं. जिससे कम समय में ज्यादा कैंडल बनकर तैयार हो जाएंगे. मशीन की कीमत कम के कम 35,000 रुपये है. बाजार में तीन तरह की मशीन उपलब्ध हैं. मैनुअल मशीन, अर्द्ध स्वचालित मशीन और पूर्ण ऑटोमेटिक मशीन. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement