scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Silver Price Fall: चांदी हाई से अब ₹1.85 लाख सस्ती, 5 दिन में बिखरा भाव, जानें 24 कैरेट सोने का रेट

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
  • 1/6

सोना-चांदी (Gold-Silver) खरीदने या फिर निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर बीते हफ्तेभर में इन कीमती धातुओं के दाम में आए बदलाव पर नजर डाल लेना जरूरी है. पिछले पांच कारोबारी दिनों में गोल्ड-सिल्वर प्राइस में बड़ा चेंज देखने को मिला है. इस बीच चांदी वायदा कारोबार में अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से अब और भी सस्ती हो गई है. तो वहीं घरेलू मार्केट में भी इसका भाव टूटा है. आइए जानते हैं इस दौरान 20, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत कितनी बदली? (Photo: PTI)

MCX पर चांदी के भाव में गिरावट
  • 2/6

MCX पर चांदी के भाव में गिरावट
सबसे पहले बात करते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत में बीते सप्ताह के पांच दिनों में आए बदलाव के बारे में, तो बता दें MCX Silver Price 18 सितंबर को 2,41,603 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था. इसके बाद सप्ताह की शुरुआत यानी सोमवार से लेकर शुक्रवार तक इसका प्राइस चेंज होता चला गया और अंत में ये 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. इस हिसाब से देखें, तो वायदा कारोबार में 1 Kg Silver Price  6603 रुपये प्रति किलो घट गया है. (Photo: ITG)

हाई से अब इतनी सस्ती Silver 
  • 3/6

हाई से अब इतनी सस्ती Silver 
एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में बीते हफ्ते फिसली चांदी अब ताजा गिरावट के साथ अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी अधिक सस्ती हो गई है. दरअसल, बीते जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में चांदी की वायदा कीमत ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास में पहली बात 4 लाख रुपये के स्तर के पार निकली थी और 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था. यहां से देखें, तो Silver Price Crash नजर आ रहा है और ये हाई से अब 1,85,048 रुपये प्रति किलो कम कीमत पर मिल रही है. (Photo: Reuters)

Advertisement
घरेलू मार्केट में भी टूटी चांदी 
  • 4/6

घरेलू मार्केट में भी टूटी चांदी 
न सिर्फ एमसीएक्स, बल्कि घरेलू बाजार में भी चांदी की कीमत में बीते पांच कारोबारी दिनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेटेड रेट्स पर नजर डालें, तो बीते 18 सितंबर को 2,36,908 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई चांदी की कीमत बीते शुक्रवार को गिरते हुए 2,32,350 रुपये पर क्लोज हुई. यानी घरेलू मार्केट में चांदी 4558 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है. (Photo: Reuters)

Gold Rate में भी आया चेंज 
  • 5/6

Gold Rate में भी आया चेंज 
चांदी के बाद अब बात करें, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत (MCX Gold Rate) के बारे में, तो गोल्ड रेट में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 18 सितंबर को वायदा कारोबार में सोना 1,54,381 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और बीते शुक्रवार को इसकी कीमत 1,50,700 रुपये पर बंद हुई. इस हिसाब से गोल्ड रेट कैलकुलेशन करें, तो पांच दिन में 10 Gram 24 Karat Gold 3681 रुपये सस्ता हो गया है. (Photo: Reuters)

घरेलू बाजार में 20, 22, 24 कैरेट सोना
  • 6/6

घरेलू बाजार में 20, 22, 24 कैरेट सोना
IBJA Gold रेट अपडेट देखें, तो घरेलू मार्केट में सोना भी सस्ता हुआ है. 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत इन पांच दिनों में 1,53,727 रुपये से 1614 रुपये कम होकर 1,52,113 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. 22 Karat Gold Rate 1,52,110 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 Karat Gold Rate 1,48,460 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 Karat Gold Rate 1,23,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 Karat Gold Rate 98,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. बता दें कि घरेलू बाजार में आईबीजेए द्वारा अपडेट किए गए रेट्स देशभर में समान होते हैं, लेकिन ज्वैलरी खरीदने पर ग्राहक को 3 फीसदी जीएसटी (Gold GST) के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिससे इसकी कीमत बढ़ जाती है. (Photo: ITG)

(नोट: सोना-चांदी में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement