scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

444 दिन की FD का क्रेज... मिल रहा तगड़ा ब्याज, जानें कौन सा बैंक आगे

444 दिन वाली एफडी स्कीम पॉपुलर
  • 1/6

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD स्कीम निवेश का सबसे बेहतरीन ऑप्शन बनती जा रही हैं. एफडी इन्वेस्टमेंट का क्रेज बढ़ने के साथ तमाम बड़े बैंक ग्राहकों के लिए स्पेशल एफडी स्कीम भी चला रहे हैं और इनपर ब्याज भी जोरदार दे रहे हैं. इनमें 444 दिन वाली एफडी खासी पॉपुलर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लेकर सेंट्रल बैंक और एसबीआई तक इसे ऑफर कर रहे हैं. आइए जानते हैं कहां ज्यादा धांसू ब्याज मिल रहा है. (Photo: ITG)

444 दिन के निवेश पर यहां तगड़ा ब्याज
  • 2/6

444 दिन के निवेश पर यहां तगड़ा ब्याज
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India) अपने ग्राहकों को 444 दिन वाली एफडी में निवेश पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है. बैंक ग्राहकों को इतने दिन के निवेश पर 6.75% का एनुअल ब्याज मिल रहा है. (Photo: ITG)

PNB में कितना बनेगा पैसा? 
  • 3/6

PNB में कितना बनेगा पैसा? 
पब्लिक सेक्टर के अन्य बैंकों पर नजर डालें, तो पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB भी अपने ग्राहकों को 444 दिन की एफडी ऑफर कर रहा है. यहां ब्याज दर 6.60% रखी गई है. (Photo: Reuters)

Advertisement
Canara Bank बैंक में भी फायदा
  • 4/6

Canara Bank बैंक में भी फायदा
बात केनरा बैंक की करें, तो यहां पर 444 दिन वाली एफडी स्कीम पर ब्याज देने के मामले में इसका नंबर तीसरा है. इसमें निवेश करने पर ग्राहकों को तगड़ा ब्याज मिल रहा है, जो इस साल मार्च महीने से ही 6.50% की दर से दिया जा रहा है. (Photo: Reuters)

एसबीआई में कितना ब्याज ऑफर
  • 5/6

एसबीआई में कितना ब्याज ऑफर
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी ग्राहकों के लिए 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम (SBI 444 Days FD) में निवेश का मौका दे रहा है. इसपर सालाना ब्याज की बात करें, तो स्टेट बैंक की ओर से ये 6.45% तय है. (Photo: ITG)

सिर्फ ब्याज नहीं, यहां रखें खास ध्यान 
  • 6/6

सिर्फ ब्याज नहीं, यहां रखें खास ध्यान 
भले ही तमाम बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर जोरदार ब्याज दे रहे हैं, खासतौर पर स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी स्कीम सबसे ज्यादा और इसके चलते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के विपरीत निश्चित रिटर्न के इच्छुक निवेशकों के लिए ये सबसे शानदार निवेश ऑप्शन बना हुआ है. हालांकि, ब्याज दर महत्वपूर्ण है, मगर निवेशकों को FD में पैसे लगाने से पहले बैंकिग रूल, मैच्योरिटी की शर्तों, लागू टैक्स के नियमों की भी जांच करनी चाहिए, इसके अलावा संबंधित बैंक की फाइनेंशियल हेल्थ का पता करना भी जरूरी है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement