scorecardresearch
 

अब केवल 2000 में कीजिए ताजमहल का दीदार, रेलवे का टूर पैकेज

अगर आप इन गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ आगरा जाकर ताजमहल देखने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब आप महज 2 हजार रुपये में ताजमहल का दीदार कर सकते हैं.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आप इन गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ आगरा जाकर ताजमहल देखने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब आप महज 2 हजार रुपये में ताजमहल का दीदार कर सकते हैं.

दरअसल (आईआरसीटीसी) आगरा के लिए एक दिन का विशेष टूर पैकेज दे रहा है. आईआरसीटीसी के मुताबिक इस पैकेज का नाम 'फुल डे आगरा गाइडेड टूर' रखा गया है.

इस ट्रिप पर पहुंचने के लिए आपको आगरा कैंट तक पहुंचना होगा. क्योंकि इस पैकेज के तहत आपके सफर की शुरुआत आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से होगी और अंत भी यहीं होगा.

इस बीच आपको पर घुमाया जाएगा. हालांकि इस पैकेज में ट्रेन टिकट शामिल नहीं होगा. इसके लिए आपको अलग से खर्च करना होगा.

 आईआरसीटीसी के मुताबिक यह ऑफर आपके लिए 5 मई से लेकर 4 जनवरी 2019 तक है. यह पैकेज शुक्रवार के अलावा हर रोज उपलब्ध होगा. इस सफर पर आपको अपने साथ अपनी पहचान के लिए वोटर आईडी या कोई दूसरा पहचान पत्र भी ले जाना होगा.

Advertisement
Advertisement