किफायती किराये पर ऑनलाइन टैक्सी उपलब्ध कराने वाली कंपनी उबेर ने सोमवार को कहा कि उसने देश के चार नए शहरों- गुवाहाटी, नासिक, तिरुवनंतपुरम और वडोदरा में सेवा शुरू कर दी है. इसके साथ ऐसे शहरों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है.
कंपनी ने जुलाई में भुवनेश्वर, कोयंबटूर, इंदौर, मैसूर, नागपुर, सूरत और विशाखापत्तनम में सेवा शुरू की थी. कंपनी के विस्तार खंड के प्रमुख नीरज सिंघल ने कहा, "उबेर का लक्ष्य स्पष्ट है - देशभर में लाखों सुरक्षित और किफायती परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना."
उन्होंने कहा, "नए बाजार में विकास की अत्यधिक संभावना है. हम उद्यमिता के हजारों अवसर पैदा कर काफी उत्साहित महसूस करते हैं." इस सेवा के तहत कार चालक अपनी सेवा उबेर के पर पेश करते हैं, जिससे यात्री सरलता से उनसे संपर्क स्थापित कर सकते हैं. कई वारदातों के कारण उबेर हालांकि विवादों में भी रही है.
इनपुट : IANS