scorecardresearch
 

249 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

हफ्ते के आखिरी कोराबारी दिन शेयर बाजार में पूरे सत्र के दौरान गिरावट का रुख देखने को मिला. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 249 अंकों की गिरावट के साथ 25,638 पर और निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 7,782 पर बंद हुआ.

Advertisement
X
बंबई स्टॉक एक्सचेंज
बंबई स्टॉक एक्सचेंज

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 249 अंकों की गिरावट के साथ 25,638 पर और निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 7,782 पर बंद हुआ.

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 76.56 अंकों की गिरावट के साथ 25,810.06 पर खुला और 249 अंकों या 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 25,638 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,810 के ऊपरी और 25,623 के निचले स्तर को छुआ.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 46.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,817.60 पर खुला और 82 अंकों या 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 7,782 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,821 के

Advertisement

कारोबार के दौरान जी एंटरटेनमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं सन फार्मा, केर्न इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, गेल और हिंडाल्को जैसे शेयरों में मजबूती देखने को मिली.

Advertisement
Advertisement