scorecardresearch
 
रेलवे को परियोजनाओं के लिए LIC से 2,000 करोड़ रुपये की सहायता

रेलवे को 50 परियोजनाओं के लिए वित्तीय मदद के तहत मंगलवार को जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से पहली किस्त मिली है. इस वित्तीय सहायता की पहली किस्त कुल राशि 2,000 करोड़ रुपये है.

Advertisement
X

क्षमता विस्तार के लिए प्रोजेक्ट उपयोगी
इन परियोजनाओं में क्षमता विस्तार के तहत नई लाइनों का निर्माण और मार्गों का विद्युतीकरण शामिल है. रेलवे ने इस साल मार्च में एलआईसी के साथ पांच साल में सहमति ज्ञापन (एमओयू) किया था.

5 साल तक नहीं करना होगा भुगतान
यह मदद नई लाइनों के निर्माण और मार्गों के विद्युतीकरण के लिए दी जाएगी. पांच साल तक न तो इस ऋण का भुगतान करना होगा और न ही इस पर ब्याज देना होगा. भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) को 2,000 करोड़ रुपये का चेक रेलवे और राष्ट्रीय बीमा कंपनी के बीच व्यवस्था के तहत आईआरएफसी 2,000 करोड़ रुपये के बांड एलआईसी को जारी करेगी.

इनपुट: भाषा

Advertisement
Advertisement