scorecardresearch
 

प्लास्टिक करेंसी से कालेधन पर लगेगी लगाम: जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्लास्टिक मुद्रा (कार्ड) और चेक का इस्तेमाल ज्यादा करने की वकालत की. जेटली ने कहा कि इससे काले धन पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

Advertisement
X
वित्त मंत्री अरुण जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली

वित्त मंत्री ने प्लास्टिक मुद्रा (कार्ड) और चेक का इस्तेमाल ज्यादा करने की वकालत की. जेटली ने कहा कि इससे काले धन पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

जेटली ने कहा कि अर्थव्यवस्था में तेजी के मद्देनजर एक खाका तैयार किया गया है और खाका यह है कि लोग मुद्रा का उपयोग बंद करें और चेक या प्लास्टिक मुद्रा का रख करें. भारतीय प्रतिभूति मुद्रण एवं मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) के स्थापना दिवस पर ये बातें कही. जेटली ने कहा कि अब जरूरत लोगों को रूपे कार्ड का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने को जागरूक करने की है. जहां तक भारत का सवाल है, तो यह उसके लिए पासा पलटने वाला साबित हो सकता है.

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को प्लास्टिक मनी मसलन क्रेडिट कार्ड, रूपे कार्ड और चेक के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. इससे मुद्रा या बेहिसाबी धन का इस्तेमाल कम होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement