scorecardresearch
 

कच्चे तेल में नरमी से घटे पेट्रोल के दाम, डीजल पर भी मिली राहत

पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. इसका फायदा घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत के तौर पर मिल रहा है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. इसका फायदा घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत के तौर पर मिल रहा है.

सोमवार को भी के दाम घटे हैं. इंडियन ऑयल कंपनी (IOCL) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 76.30 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.

रविवार के मुकाबले इसमें 7 पैसे की गिरावट आई है. मुंबई की बात करें तो यहां 83.75 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है. कोलकाता में 79.15 और चेन्नई में 79.25 रुपये प्रति लीटर का पेट्रोल मिल रहा है.

वहीं, डीजल की बात करें तो डीजल के लिए आपको 67.89 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. कोलकाता में इसके लिए आपको 70.56 रुपये प्रति लीटर देने पड़ रहे हैं. मुंबई में यह 72.07  रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है और चेन्नई में 71.70 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है. कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ने से इसकी कीमतों में नरमी आ रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement