लो कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट के बाद बुधवार को जेट एयरवेज ने एक हफ्ते तक अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर सस्ते किराए की स्कीम लांच की. नई स्कीम के मुताबिक कुछ घरेलू उड़ानों पर मात्र 1499 रुपये में यात्रा की जा सकती है.
जेट एयरवेज के मुताबिक 20 जुलाई से 15 अक्टूबर तक यात्रा करने के लिए आज से एक हफ्ते तक बुकिंग कराई जा सकती है.
घरेलू उड़ानों पर सस्ते दर पर टिकट के साथ-साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ान जैसे लंदन, टोरंटो, दक्षिण-पूर्व के देशों और कई खाड़ी देशों की यात्रा पर इस ऑफर सेल का फायदा उठाया जा सकता है.
ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल यात्रा डॉट कॉम के प्रेसिडेंट शरत ढल का मानना है कि इन स्कीमों के माध्यम से कंपनियां ऑफ सीजन के दौरान अपनी सेल को बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं. शरत ने बताया कि जेट एयरवेज और से पहले कुछ घंटों में ही उनके टिकटों की बिक्री में लगभग 283 फीसदी की इजाफा हुआ है.
गौरतलब है कि जेट एयरवेज से पहले स्पाइसजेट ने 3 दिन तक 1,899 रुपये में घरेलू यात्रा के लिए दिया था. इस ऑफर की बुकिंग कराने की अवधि को बढ़ाते हुए स्पाइसजेट ने भी किराए में और कटौती करते हुए अब सभी करों समेत 1,499 रुपये में यात्रा करने का प्रस्ताव दिया है.