scorecardresearch
 
अगले रेल बजट में उप्र को कई सौगातें संभव : सुरेश प्रभु

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को कहा कि अगले रेल बजट में उत्तर प्रदेश को कई सौगातें मिल सकती हैं. रेल मंत्रालय इस दिशा में काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार जमीन दे तो बुंदेलखंड के हर हिस्से में रेल पहुंचा दी जाएगी.

Advertisement
X
भारतीय रेल

बुंदेलखंड के हर हिस्सें तक रेल सुविधा
प्रभु ने कहा कि बुंदेलखंड के अंदरूनी हिस्सों तक रेल सुविधा पहुंचाने के लिए भी सक्रिय है. रेल मंत्री चारबाग स्टेशन पर रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. वह सुबह विमान से लखनऊ के अमौसी हवाईअड्डे पहुंचे और फिर विशेष रेलगाड़ी से बलरामपुर जाने के लिए चारबाग स्टेशन आए थे.

ज्यादा आबादी वाले राज्य में ज्यादा रेलवे सुविधाएं
एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि वहां रेलवे ज्यादा सुविधाएं देगा. आबादी के लिहाज से उप्र सबसे बड़ा है, इसलिए यहां रेल संचालन सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाने को तरजीह दी जाएगी. उत्तर प्रदेश में सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेलवे गंभीरता से काम कर रहा है.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement