scorecardresearch
 
अब ट्रेन में मंगा सकेंगे फूड पांडा से खाना, IRCTC से समझौता

ऑनलाइन माध्यम से खाना उपलब्ध कराने वाले प्लेटफार्म फूडपांडा ने मंगलवार को कहा कि उसने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन आईआरसीटीसी के साथ भागीदारी की है. इस भागीदारी से रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान रेस्त्रां से खाने का ऑर्डर देने की सुविधा उपलब्ध होगी.

Advertisement
X
फूडपांडा और आईआरसीटीसी की भागीदारी

आईआरसीटीसी, जो कि पर्यटन, कैटरिंग और ऑनलाइन टिकट के कामकाज को देखती है. इस नई भागीदारी की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से की जाएगी. फूडपांडा ने समयसीमा बताए बिना ही यह जानकारी दी है.

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के बाद यह सेवा मुंबई, बंगलुरू, पुणे और चेन्नई में भी शुरू की जाएगी. फूडपांडा रेस्त्रां से खाने की पेशकश करती है.

इनपुट: भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement