scorecardresearch
 

चिदंबरम परिवार ने कालेधन के आरोप पत्र को ‘आधारहीन’ बताया

पूर्व वित्तमंत्री पी.चिदंबरम के परिवार का कहना है कि कालाधन कानून के तहत आयकर विभाग द्वारा उनके खिलाफ दायर आरोप पत्र 'आधारहीन' है.

Advertisement
X
पूर्व वित्तमंत्री पी.चिदंबरम
पूर्व वित्तमंत्री पी.चिदंबरम

जानबूझकर आय को लेकर जानकारी छुपाने के आरोप को लेकर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम के परिवार ने जवा‍ब दिया है. इनका कहना है कि कालाधन कानून के तहत आयकर विभाग द्वारा उनके खिलाफ दायर आरोप पत्र 'आधारहीन' है. इनका कहना है कि विदेशों में जिस निवेश को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, उन्होंने उसे अपने आयकर रिटर्न में दर्शाया है.

आयकर विभाग की कार्रवाई पर चिदंबरम की पत्नी नलिनी और उनके बेटे , बहू श्रीनिधि और एक कंपनी चेस ग्लोबल एडवाइजरी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के चार्टड अकांउटेंटों ने अलग-अलग जवाब दाखिल किए थे.

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के परिवार ने इस मामले को लेकर कहा, " के कागजात  चार्टर्ड अकांउटेंटों (CA) की सलाह से तैयार किए गए और भरे गए. जिस निवेश पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, उनका भुगतान बैंक रेमिटेंस के माध्यम से किया गया और आयकर कानून की के तहत रिटर्न में भी इनका उल्लेख किया गया." उन्होंने कहा कि "यह आरोप सरासर गलत है कि निवेश की जानकारी को जानबूझकर छिपाया गया. आयकर रिटर्न इन आधारहीन आरोपों का पूरा जवाब है.

Advertisement

बयान में कहा गया है कि कल चेन्नई की अदालत में दाखिल आरोप पत्र पर कानून के हिसाब से कदम उठाया जाएगा. उल्लेखनीय है कि कल चेन्नई की एक विशेष अदालत में विभाग ने कालाधन (विदेश से आय और परिसंपत्ति को उजागर नहीं करना) कानून की धारा-50 और के तहत चार आपराधिक शिकायतें दाखिल की हैं.

नलिनी चिदंबरम, श्रीनिधि और कार्ति से जुड़ी एक कंपनी चेस ग्लोबल के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई गई. उन पर ब्रिटेन के कैंब्रिज के बार्टन में 5.37 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति, और अमेरिका में 3.28 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति के कथित तौर पर खुलासा नहीं करने का आरोप है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement