scorecardresearch
 

अमिताभ बच्चन के 'जलसा' के पास ₹135 करोड़ में बिका ऐतिहासिक बंगला

मुंबई का जुहू इलाका अपनी सीमित जमीन और लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण हमेशा से सबसे महंगे आवासीय क्षेत्रों में शामिल रहा है, जहां कई बॉलीवुड हस्तियां और बड़े कारोबारी घराने रहते हैं.

Advertisement
X
जुहू का ऐतिहासिक बंगला विला विल्सन बिका (Photo-ITG)
जुहू का ऐतिहासिक बंगला विला विल्सन बिका (Photo-ITG)

लग्जरी रियल स्टेट डेवलपर 'नोतनदास रियल्टी' (Notandas Realty) के डायरेक्टर्स ने मुंबई के पॉश इलाके जुहू में स्थित ऐतिहासिक बंगले 'विला विल्सन' (Villa Wilson) को ₹135 करोड़ में खरीद लिया है. इस इलाके में कंपनी की इस साल की यह दूसरी सबसे बड़ी और ऐतिहासिक प्रॉपर्टी डील है. 

यह प्रॉपर्टी बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के मशहूर बंगले 'जलसा' के काफी करीब है और इसे इस इलाके के सबसे प्रमुख हेरिटेज घरों में से एक माना जाता है, कंपनी के मुताबिक, मुंबई के प्रीमियम रेसिडेंशियल मार्केट में ऐतिहासिक संपत्तियों के जरिए अपनी उपस्थिति बढ़ाने की उनकी रणनीति का हिस्सा है.

विला विल्सन को नोतनदास रियल्टी के डायरेक्टर्स महेश जगवानी और हर्ष जगवानी ने खरीदा है. यह संपत्ति लगभग 1,038.50 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बनी है, जिसका कुल बिल्ट-अप एरिया करीब 11,836.94 वर्ग मीटर है. कंपनी ने बताया कि इस बंगले को खरीदने के लिए कई बड़े डेवलपर्स और हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) रेस में थे, लेकिन आखिरकार ₹135 करोड़ में यह डील फाइनल हुई.

यह भी पढ़ें: ऑफिस स्पेस के लिए लोगों ने खूब लगाया पैसा, घरों में निवेश घटा, रियल एस्टेट में $4.5 अरब निवेश
 
इस डील से कुछ समय पहले ही नोतनदास रियल्टी ने जुहू में ही समुद्र के सामने स्थित ऐतिहासिक 'लीला बंगला' को ₹221 करोड़ में खरीदा था. इस तरह साल 2026 में जुहू के भीतर विला विल्सन कंपनी का दूसरा बड़ा डील बन गया है.

Advertisement

ज्वैलरी सेक्टर से रियल स्टेट तक का सफर

इस डील पर टिप्पणी करते हुए नोतनदास रियल्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर हर्ष जगवानी ने कहा कि यह खरीद विरासत और वास्तुकला के महत्व से जुड़े ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स का पोर्टफोलियो तैयार करने पर कंपनी के दीर्घकालिक फोकस को दर्शाती है.

हर्ष जगवानी ने कहा, "नोतनदास रियल्टी की मुख्य नींव उस विरासत पर टिकी है जो हमारे परिवार ने सालों में बनाई है. ज्वैलरी सेक्टर में एक छोटी सी शुरुआत से लेकर आज तक, हमारा बिजनेस मुंबई के बदलते स्वरूप के साथ आगे बढ़ा है. हम शहर भर में ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित इमारतों का निर्माण करके अपनी इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं." उन्होंने आगे बताया कि विला विल्सन का महत्व न केवल सेलिब्रिटी घरों के पास होने की वजह से है, बल्कि विल्सन परिवार के साथ जुड़े इसके ऐतिहासिक इतिहास के कारण भी है.

यह भी पढ़ें: 'करोड़ों के फ्लैट में जिंदगी नर्क', नोएडा के शख्स ने बयां किया मेट्रो सिटीज का दर्द

हेरिटेज लुक के साथ होगा पुनर्विकास 

कंपनी की योजना जुहू की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को बरकरार रखते हुए इस प्रॉपर्टी का पुनर्विकास  करने की है. जगवानी के अनुसार, नोतनदास रियल्टी की योजना अंतरराष्ट्रीय आर्किटेक्ट्स के साथ मिलकर एक ऐसा समकालीन डिजाइन तैयार करने की है, जो इस इलाके के ऐतिहासिक चरित्र को भी सुरक्षित रखे.

Advertisement

बता दें कि विला विल्सन एक स्पैनिश-शैली का लग्जरी विला है, जिसे प्रसिद्ध आर्किटेक्ट निर्मला बानाजी ने डिजाइन किया था. इस निवास में बड़े लिविंग स्पेस, फर्श से छत तक फैली बड़ी खिड़कियां और स्पैनिश और भूमध्यसागरीय डिजाइन से प्रेरित वास्तुकला के तत्व शामिल हैं, जो इसकी सादगी और शालीनता को दर्शाते हैं. इस इलाके में जमीन की सीमित उपलब्धता और लग्जरी पुनर्विकास की भारी संभावनाओं के चलते यहां की ऐतिहासिक संपत्तियां हमेशा से डेवलपर्स और अमीर खरीदारों को आकर्षित करती रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement